{"_id":"64ab0471cd2948bf760990c4","slug":"father-said-wherever-you-are-son-come-back-karnpryag-news-c-5-1-drn1030-196410-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: पिता बोले... जहां भी हो बेटा लौट आओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: पिता बोले... जहां भी हो बेटा लौट आओ
विज्ञापन
लापता शोभित का छह दिन बाद भी नहीं चला पता
उमा देवी तिराहे से तीन जुलाई को लापता हुए गोपेश्वर क्षेत्र के रोली ग्वाड़ गांव के युवक शोभित उर्फ सोनू (23) का छह दिन बाद भी कोई पता नहीं चल पाया है। युवक के परिजन लगातार बेटे की कर्णप्रयाग में खोज कर रहे हैं। बुजुर्ग दादी शोभित के आने का इंतजार कर रही हैं जबकि पिता ने सोशल मीडिया पर गुहार लगाई कि बेटा जहां भी हो लौट आओ।
कर्णप्रयाग निवासी शोभित किसी प्राइवेट कंपनी में कार चालक था जबकि पिता वन विभाग में कार्यरत हैं। बीते तीन जुलाई को कर्णप्रयाग के उमा देवी तिराहे पर गोपेश्वर के कुछ लोगों ने शोभित के साथ मारपीट की थी उसके बाद से वह लापता चल रहा है। शोभित को खोजने व मारपीट करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर परिजन व ग्रामीण प्रदर्शन के साथ ही एसपी से मिल चुके हैं। मगर घटना के छह दिन बाद भी न तो पुलिस युवक को खोज पाई और न ही मारपीट करने वालों को गिरफ्तार कर पाई। वहीं, सोशल मीडिया के माध्यम से शोभित के पिता ने गुहार लगाई है जिसमें वह बेटे को पुकार कर कह रहे हैं कि घर में सभी लोग चिंतित हैं। जहां भी हो जल्द घर लौट आओ। वहीं मामले में कर्णप्रयाग के थानाध्यक्ष बृजमोहन सिंह राणा ने कहा कि मामले में जांच जारी है। पुलिस टीम गठित कर शोभित की खोज की जा रही है। टीम को हरिद्वार व अन्य जगह भेजा गया है।