फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Father Corona positive in Delhi, put engineer son in isolation

दिल्ली में पिता कोरोना पॉजिटिव, इंजीनियर बेटे को आइसोलेशन में रखा

Sat, 11 Apr 2020 09:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Father Corona positive in Delhi, put engineer son in isolation
जिले में एक जल विद्युत परियोजना में कार्यरत इंजीनियर के पिता की दिल्ली में जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग ने बेटे को भी आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया। उसका ब्लड सैंपल जांच के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा है।
विज्ञापन

इंजीनियर लॉकडाउन से पूर्व दिल्ली से परियोजना स्थल पहुंचा था। नौ अप्रैल को उसे यह पता चला कि दिल्ली में उसके पिता की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है तो उसने परियोजना प्रबंधक से अवकाश मांगकर पिता का हालचाल पूछने के लिए दिल्ली जाने की अनुमति मांगी। इसकी सूचना परियोजना अधिकारियों ने तत्काल जिला स्वास्थ्य विभाग को दी तो सीएमओ डा. केके सिंह के नेतृत्व में टीम परियोजना स्थल पहुंची और इंजीनियर को आइसोलेशन वार्ड भर्ती करा दिया। सीएमओ ने बताया कि एहतियातन इंजीनियर को आइसोलेशन में रखा है। अब जांच रिपोर्ट आने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed