{"_id":"62c1b8cb47a2964b81194a56","slug":"faith-over-calamity-gopeshwar-news-drn4162307184","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो-- आपदा पर आस्था पड़ रही भारी, बदरीनाथ पहुंच रहे तीर्थयात्रियों में उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो-- आपदा पर आस्था पड़ रही भारी, बदरीनाथ पहुंच रहे तीर्थयात्रियों में उत्साह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरीनाथ हाईवे पर कई डेंजर जोन पार करने के बाद भी उत्साही तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम में मत्था टेकने पहुंच रहे हैं। बदरीनाथ और केदारनाथ में अभी तक 17,62908 तीर्थयात्री दर्शनों को पहुंचे हैं। वहीं बीते कई दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश से बदरीनाथ हाईवे कई जगहों पर खस्ता हालत में है। ऐसे में तीर्थयात्रियों को जोशीमठ से कंचनगंगा तक सबसे अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां टैय्या पुल, बल्दौड़ा, खचड़ा नाला, लामबगड़ नाला और रड़ांग बैंक के समीप हाईवे बेहद खतरनाक बना हुआ है।
ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य के कारण कई जगहों पर चट्टानें कमजोर हो गई हैं, जिससे रात को बारिश होने पर बोल्डर और मलबा हाईवे पर आ रहा है। पागल नाला, बिरही चाड़ा और बाजपुर में भी ऑलवेदर रोड परियोजना की अधूरी हिल कटिंग से बार-बार हाईवे बाधित हो रहा है। कई डेंजर जोन पार करने के बाद बदरीनाथ धाम पहुंच रहे तीर्थयात्रियों में उत्साह बना हुआ है। गुजरात के 35 तीर्थयात्रियों का दल रविवार को बदरीनाथ धाम पहुंचा। तीर्थयात्रियों ने बताया कि सिरोहबगड़ में हाईवे बंद होने के कारण वे केदारनाथ के दर्शन करने के बाद तुंगनाथ मंदिर के दर्शनों के लिए गए, इसके बाद बदरीनाथ के दर्शनों को पहुंचे हैं। बदरीनाथ तक पहुंचने के लिए मार्ग बेहद तंग हालत में है, लेकिन धाम में पहुंचते ही मार्ग की थकान दूर हो गई है। दिल्ली के मधुसूदन शर्मा और कंचन ने बताया कि वे पहली बार बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर पहुंचे हैं। बदरीनाथ धाम में मन को सुकून मिल रहा है।
3222 बदरीनाथ, 4117 यात्री पहुंचे केदारनाथ
गोपेश्वर। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि रविवार को बदरीनाथ धाम में 3222 तीर्थयात्री दर्शनों को पहुंचे। अभी तक धाम में 9,15838 तीर्थयात्री बदरीनाथ के दर्शन कर चुके हैं। केदारनाथ में 4117 तीर्थयात्रियों ने बाबा केदार के दर्शन किए। जबकि केदारनाथ में अभी तक 8,477070 तीर्थयात्री केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं। वहीं हेमकुंड साहिब में भी 166612 तीर्थयात्री मत्था टेकने पहुंचे हैं। संवाद