फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Faith filled the enthusiasm, built a culvert on Gadere in two days

आस्था ने भरा जोश तो गदेरे पर दो दिन में ही बना दी पुलिया

Thu, 16 Sep 2021 10:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
Faith filled the enthusiasm, built a culvert on Gadere in two days
थराली के चिड़िगा मल्ला के ग्रामीणों ने बनाया लकड़ी का अस्थाई पुल। - फोटो : KARNPRYAG
मां नंदा राजराजेश्वरी की डोली को गांव तक लाने के लिए चिड़िगा मल्ला के ग्रामीणों ने दो दिन में ही गदेरे पर लकड़ी की अस्थायी पुलिया का निर्माण कर दिया। अब माता की डोली इसी पुलिया से गांव पहुंचेगी। चिड़िगा मल्ला के ग्रामीणों ने ग्वाई गदेरे पर दो मीटर चौड़ी और आठ मीटर लंबी पुलिया का निर्माण किया है।
विज्ञापन

चिड़िगा मल्ला गांव में ग्वाई गदेरे पर बनी पुलिया वर्ष 2013 की आपदा में बह गई थी। तब से यहां ग्रामीण गदेरे से ही आवाजाही कर रहे थे। बरसात में पानी बढ़ने पर ग्रामीणों को आवाजाही के लिए यहां पानी कम होने का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

रमेश, उमेश, सुरेश, जयबीर ने कहा कि कई बार प्रशासन से गदेरे पर पुलिया बनाने के लिए गुहार लगाई, लेकिन जब किसी ने नहीं सुनी और मां नंदा राजराजेश्वरी की डोली शुक्रवार को चिड़िगा मल्ला गांव आने की सूचना मिली तो ग्रामीणों ने बैठक बुलाई और स्वयं पुलिया बनाने का निर्णय लिया। गदेरे पर पुलिया बनाने के लिए गांव के युवाओं ने तीन किमी दूर सरकोट गांव से कंधों पर बल्लियां और तख्ते लादकर निर्माण स्थल पर पहुंचाया, जिसके बाद गांव के युवा मिस्त्रियों ने इस पुलिया का निर्माण किया। इसी पुलिया के जरिए मां नंदा राजराजेश्वरी की डोली बिना कष्ट के गांव के चौक तक पहुंचेगी। साथ ही अब सरकोट, नंदकेशरी और देवाल जाने वाले छात्र-छात्राओं और लोगों को आवाजाही में आसानी होगी। युवाओं के प्रयास को देखकर आसपास के गांव के ग्रामीणों ने उनकी सराहना की। कहा कि अब गांव में देवी की डोली का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed