फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Fair started with Jagar and Mangal songs

जागर और मांगल गीतों के साथ शुरू हुआ मेला

Wed, 31 Aug 2022 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Fair started with Jagar and Mangal songs
ब्लॉक देवाल के ल्वाणी पिलखड़ा में मां नंदा लोकजात यात्रा के स्वागत में दो दिवसीय 16वें राजराजेश्वरी संस्कृति संरक्षण मेले का शुभारंभ जागर और मांगल गीतों के साथ हुआ। मेले में लोक गायक माया उपाध्याय, प्रकाश काला, गिरीश सनवाल, शकुंतला रमोला, कुंदन मास्टर और मुरली मनोहर उप्रेती ने एक से बढ़कर एक जागर और मांगल गीतों की प्रस्तुति दी जिस पर दर्शक रात भर थिरके। वहीं महिला मंगल दल ल्वाणी, जीआईसी की बालिकाओं के झोड़ा चाचड़ी गीत पर प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा।
विज्ञापन

मेले की सांस्कृतिक संध्या का उद्घाटन विधायक भूपाल राम टम्टा ने किया। उन्होंने कहा कि मेलों से संस्कृति का प्रचार-प्रसार होता है। इस दौरान मेले में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत मुरली मनोहर उप्रेती के भजन शिवजी कैलाश... से की गई। लोक गायक कुंदन मास्टर की सुंदर प्रस्तुति हीटो रे हीटो मेला लगागी रे पिलखड़ा गांव... गिरीश सनवाल व शकुंतला रमोला के दैड़ा होयां मोहरी... की प्रस्तुति का दर्शकों ने खूब आनंद लिया। वही प्रसिद्ध लोक गायिका माया उपाध्याय के हाय तेरी रूमाला..., बेड़ूपाक बारमासा... आदि गीतों पर दर्शक रातभर थिरके। मास्टर कुंदन के देवों की धरती..., जय बदरी जय केदार..., प्रकाश काला के रंगीलों कुमाऊं छबीलो गढ़वाल... आदि प्रस्तुति ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। मेला समिति के अध्यक्ष महाबीर बिष्ट ने कहा कि यहां की जनता 16 वर्षों से अपने संसाधनों से इस मेले का संचालन कर रही है। उन्होंने सरकार से इस मेले को राजकीय सहायता देने की अपील की। सांस्कृतिक समारोह में पूर्व प्रमुख उर्मिला बिष्ट, प्रधान प्रद्युम्मन बिष्ट, बीडीस मेंबर प्रताप राम, महाबीर सिंह बिष्ट, शीतल गड़िया, उमेश मिश्रा, नंदी कुनियाल, कमला देवी, बिमला देवी आदि ने मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो
मां नंदा के जागरों से गुंजायमान रहा ल्वाणी गांव
नंदानगर। ल्वाणी गांव में तीन दिवसीय मां ज्वाल्पा लोकजात मेला शुरू हो गया है। इस दौरान दिनभर गांव में मां नंदा के जागरों की धूम रही। गांव में पहुंचीं ध्याणियों (विवाहित बेटियां) और देवी भक्तों ने मां नंदा और ज्वाल्पा देवी के दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक भूपाल राम टम्टा ने किया। उन्होंने कहा कि मेले को भव्य रूप दिया जाएगा। मेले में महिला मंगल दल ल्वाणी की महिलाओं ने गढ़वाली गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। महिलाओं ने गांवों के पुराने रीति-रिवाज और खानपान पर शानदार नाटक और गीत की प्रस्तुति दी जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। लुंतरा गांव के युवक मंगल दल के युवाओं ने मां नंदा लोकजात की झांकी निकाली। मेले में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता में बंगाली की टीम विजेता और ईराणी की टीम उपविजेता रही। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य नंदिता रावत, कर्नल (सेनि) एचएस रावत, ग्राम प्रधान गजेंद्र सिंह नेगी, मेला कमेटी अध्यक्ष अजीत सिंह बिष्ट, मंदिर समिति अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट, विक्रम सिंह, किशन सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed