फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   fair in Uttarakhand Folk singer Hema Karasi and pradeep butola

लोक गायिका हेमा करासी व प्रदीप बुटोला के गीतों से सजी तीसरी सांस्कृतिक संध्या

Mon, 07 Oct 2019 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
fair in Uttarakhand Folk singer Hema Karasi and pradeep butola
कर्णप्रयाग में संगीत समारोह में लोक गायिका हेमा नेगी करासी को स्मृति चिन्ह देते स्वयंभू शोसल फा? - फोटो : KARNPRYAG
संगीत समारोह के तीसरी सांस्कृतिक संध्या में लोक गायिका हेमा नेगी करासी और प्रदीप बुटोला ने रंग जमाया। मेरी बामणी बामणी...चैत की चैत्चाली.. आदि गीतों पर दर्शक जमकर थिरके। बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शकों ने जागर व लोकगीतों को लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

पीजी कॉलेज कर्णप्रयाग में स्वयंभू सोशल फाउंडेशन के सौजन्य से आयोजित संगीत समारोह के तीसरे दिन पहुंचे सैकड़ों दर्शक पांडाल में जमकर नाचे। कार्यक्रम की शुरूआत लोग गायक प्रदीप बुटोला ने..नंदा तेरी जा पैटण बैठिगे गीत के साथ की। बुटोला ने गीत के माध्यम से पहाड़ की आराध्य देवी नंदा देवी के कांसुवा, नौटी से हेमकुंड तक जाने की यात्रा का सजीव चित्रण किया। इसके बाद हेमा नेगी करासी ने नृसिंह जागर के साथ देवताओं का आह्वान कर कार्यक्रम को भक्तिमय बना दिया। हेमा करासी ने अपने साथी कलाकार सुनील कोठियाल, संगीता थलवाल, हिमानी रावत, विशाल जाटव, मनोज पांडू, अनूप नेगी और अभिषेक के साथ....गिरी गेंदुवा, मेरी बामणी, भलो लगद मेरो मुलुक, चैत की चैत्चाली, पधानों की नौनी लक्षिमा...सहित कई बेहतरीन लोक गीतों की प्रस्तुति दी। गीत शुरू होने से पहले पांडाल में आए दर्शकों ने कलाकारों का गर्मजोशी के साथ उत्साहवर्धन किया। देर रात तक दर्शक हेमा नेगी के गीतों पर पांडाल पर थिरकते रहे। कार्यक्रम के संयोजक प्रदीप कुमार मोहंती ने हेमा नेगी करासी और सह कलाकारों को स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया। इस दौरान हेमा नेगी ने कहा कि पहाड़ की संस्कृति अनमोल है और यहां के कण-कण में देवताओं का वास है। उन्होंने अपने गीतों के माध्यम से पहाड़ से हो रहे पलायन को भी स्रोताओं के सम्मुख रखा। इस मौके पर एसडीएम देवानंद शर्मा, रंगकर्मी कांति प्रसाद डिमरी, डॉ. एपी हटवाल, सभासद विनोद पुरोहित, आदित्यराम बहुगुणा, चिंतामणि सेमवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।

पीजी कॉलेज कर्णप्रयाग में आयोजित संगीत समारोह में रंगारंग प्रस्तुति देते हुए हेमा नेगी करासी।

पीजी कॉलेज कर्णप्रयाग में आयोजित संगीत समारोह में रंगारंग प्रस्तुति देते हुए हेमा नेगी करासी।- फोटो : KARNPRYAG

पीजी कॉलेज कर्णप्रयाग में आयोजित संगीत समारोह में रंगारंग प्रस्तुति देते हुए हेमा नेगी करासी।

पीजी कॉलेज कर्णप्रयाग में आयोजित संगीत समारोह में रंगारंग प्रस्तुति देते हुए हेमा नेगी करासी।- फोटो : KARNPRYAG

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed