{"_id":"68b1ad13da0d593fcb0ad7ec","slug":"explain-traffic-rules-to-future-engineers-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-114450-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: भावी इंजीनियरों काे बताए यातायात के नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: भावी इंजीनियरों काे बताए यातायात के नियम
Fri, 29 Aug 2025 07:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 29 Aug 2025 07:07 PM IST
विज्ञापन
फोटो-
गोपेश्वर। इंजीनियरिंग काॅलेज गोपेश्वर में परिवहन विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भावी इंजीनियरों को यातायात के नियम बताए। इस दौरान दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहने, कार चलाते वक्त सीट बेल्ट बांधे, वाहन की स्पीड को नियंत्रित रखने और शराब पीकर वाहन न चलाने के बारे में जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं से सड़क सुरक्षा के नियमों से संबंधित प्रश्न भी पूछे गए। परिवहन विभाग ने सभी को टीशर्ट वितरित की। एआरटीओ अभिषेक भटगाईं ने छात्रों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का आह्वान किया। इस मौके पर परिवहन विभाग के वरिष्ठ सहायक असलम अली, कनिष्ठ सहायक अंबिका प्रसाद, कांस्टेबल वैशाली आदि मौजूद रहे। संवाद