फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Executive committee of Brahmakapal Teerth Purohit Panchayat formed

Chamoli News: ब्रह्मकपाल तीर्थ पुरोहित पंचायत की कार्यकारिणी गठित

Mon, 22 Apr 2024 05:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 22 Apr 2024 05:12 PM IST
विज्ञापन
Executive committee of Brahmakapal Teerth Purohit Panchayat formed
अमित सती को अध्यक्ष और प्रदीप नौटियाल को सचिव चुना गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोशीमठ। बदरीनाथ के ब्रह्मकपाल तीर्थ पुरोहित पंचायत की कार्यकारिणी का विधिवत गठन किया गया। कार्यकारिणी में
सर्वसम्मति से अमित सती को अध्यक्ष और प्रदीप नौटियाल को सचिव चुना गया।
चारधाम यात्रा के दौरान बदरीनाथ धाम के ब्रह्मकपाल में लाखों तीर्थयात्री अपने पितरों का तर्पण करने के लिए पहुंचते हैं। इस तीर्थ की जिम्मेदारी निभाने वाले ब्रह्मकपाल तीर्थपुरोहितों की ओर से पंचायत का गठन किया गया है जिसमें तीर्थपुरोहितों को जिम्मेदारी सौंपी जाती है। जोशीमठ के डाडों गांव में हुई तीर्थ पुरोहितों की बैठक में ब्रह्मकपाल तीर्थ पुरोहित पंचायत की कार्यकारिणी का गठन किया गया। अध्यक्ष व सचिव के अलावा कमलेश नौटियाल व संजय सती को उपाध्यक्ष, आनंद सती को कोषाध्यक्ष, हरीश चंद्र सती को सह कोषाध्यक्ष और गर्व सती को सहसचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। आदित्य भूषण सती, चंडी प्रसाद, जगदीश, सुभाष नौटियाल, ऋषि प्रसाद सती, राकेश, सतेश्वर, लक्ष्मी प्रसाद, शंभू प्रसाद, दीपक नौटियाल, नरेश व उमेश चंद्र को संरक्षक मंडल का सदस्य मनोनीत किया गया है। बैठक में यह भी तय किया गया कि उमेश चंद्र सती चारों थोकों के अध्यक्ष पूर्व की भांति यथावत रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed