{"_id":"6499d757d34740fb440f3491","slug":"ex-serviceman-kalam-singh-engaged-in-promoting-karnpryag-news-c-5-1-drn1030-186839-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: पर्वतारोहण को बढ़ावा देने में जुटे पूर्व सैनिक कलम सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: पर्वतारोहण को बढ़ावा देने में जुटे पूर्व सैनिक कलम सिंह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
युवाओं को दे रहे प्रशिक्षण, बच्चों को सीखा रहे आत्मरक्षा के गुर
युवाओं की क्षमताओं को विकसित करने, लोगों को जागरूक करने और पर्वतारोहण को बढ़ावा देने के लिए मुंदोली के पूर्व सैनिक कलम सिंह जुटे हुए हैं। कलम सिंह युवाओं को पर्वतारोहण, साइकिलिंग, आत्मरक्षा का निशुल्क प्रशिक्षण दे रहे हैं। साथ ही युवाओं के साथ साइकिल रैली निकालकर जनजागरूकता अभियान भी चला रहे हैं।
मुंदोली के कलम सिंह (45) तीन साल पहले सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। तभी से वे इस कार्य में जुटे हुए हैं। इस कार्य में अच्छा रिस्पांस मिला तो उन्होंने अब एक मुंदोली रॉडरस क्लब बनाया है। दो माह पहले उन्होंने देहरादून से मुंदोली तक की 300 किलाेमीटर की मिलेट क्रांति (मोटे अनाज के प्रति जागरूक करने के लिए) साइकिल रैली का आयोजन किया था। वे मुंदोली व लोहाजंग क्षेत्र में बच्चों और युवाओं को आत्मरक्षा, पर्वतारोहण, एथलीट का प्रशिक्षण दे रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं के साथ मुंदोली से वाण व वाण गांव से वापस मुंदोली गांव तक 36 किलाेमीटर की साइकिल रैली भी निकाली। कलम सिंह कहते हैं कि दार्जिलिंग में मैंने हिमालय माउंटेन संस्थान व नीम से प्रशिक्षण लिया। 11 जून 2023 को मुंदोली राॅडरस क्लब बनाया। इसके माध्यम से अपनी सेवा जरूरतमंद को देना चाहता हूं। साइकिलिंग, पर्वतारोहण में रोजगार की काफी संभावनाएं हैं।
विज्ञापन