{"_id":"61fa86ae0a6d93109c4241d2","slug":"evms-and-vvpats-allotted-for-polling-stations-gopeshwar-news-drn403079939","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम और वीवीपैट आवंटित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम और वीवीपैट आवंटित
विज्ञापन
गोपेश्वर पीजी कालेज में पोस्टल बैलेट सुविधा केंद्र का निरीक्षण करते जिला निर्वाचन अधिकारी हिमा?
- फोटो : GOPESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनावों के लिए ईवीएम और वीवीपैट मशीनों का द्वितीय चरण का रेंडमाइजेशन (जांच) किया गया। साथ ही तीनों विधानसभाओं के मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम और वीपीपैट आवंटित किए गए।
चमोली जिले की तीनों विधानसभाओं के लिए 568 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। बुधवार को इन मतदेय स्थलों पर सुगम और सुचारु मतदान के लिए 568-568 ईवीएम और वीवीपैट आवंटित किए गए। साथ ही तीनों विधानसभाओं के लिए अतिरिक्त 216 ईवीएम और 402 वीवीपैट रिजर्व आवंटित किए गए। इसमें बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र के लिए 201 ईवीएम और 201 वीपीपैट, कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के लिए 174 ईवीएम और 174 वीपीपैट जबकि थराली विधानसभा क्षेत्र के लिए 193-193 ईवीएम और वीपीपैट आवंटित किए गए। इसके साथ ही सामान्य प्रेक्षक पंकज, जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना और राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में ईवीएम और वीपीपैट का रेंडमाइजेशन (जांच) किया गया। रेंडमाइजेशन में नोडल अधिकारी एमसीसी वरुण चौधरी, उप निर्वाचन अधिकारी हेमंत वर्मा, रिटर्निंग अधिकारी अभिनव शाह, कमलेश मेहता, संतोष कुमार पांडेय, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी रमन पुंडीर सहित अन्य अधिकारी व राजनीतिक दलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
मतदान केंद्रों के लिए दीं ईवीएम
रुद्रप्रयाग। विधानसभा चुनाव के लिए मतदान में उपयोग होने वाली ईवीएम व वीवीपैट मशीनों का राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और भारत निर्वाचन आयोग से नियुक्त प्रेक्षकों के सामने दूसरे चरण का रेंडमाइजेशन (जांच) किया गया।
विज्ञापन
प्रेक्षक डा. जे बालाजी और जिला निर्वाचन अधिकारी मनुज गोयल ने कहा कि पूरी निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता रखने के लिए ईवीएम के साथ वीवीपैट का इस्तेमाल किया जाना है। जिला निर्वाचन अधिकारी गोयल ने कहा कि केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के 173 मतदान स्थलों के लिए 218 बीयू व 218 सीयू और 308 वीवीपैट मशीनें हैं, जबकि रुद्रप्रयाग विस के 188 मतदान केंद्रों के लिए 234 बीयू व 234 सीयू के अलावा 334 वीवीपैट मशीनों का आवंटन किया गया है। इस मौके पर रिटर्निंग ऑफिसर अपर्णा ढौंडियाल, जितेंद्र वर्मा, सूचना विज्ञान अधिकारी कैलाश चंद्र किमोठी, नोडल अधिकारी हितेश पाल, बीके देवरानी और राजवीर चैहान आदि मौजूद थे। संवाद