फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Everyone should have the habit of reading books

सभी में होनी चाहिए पुस्तक पढ़ने की आदत

Sat, 10 Jul 2021 10:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Everyone should have the habit of reading books
पुस्तक पढ़ने की आदत विकसित करने उद्देश्य से जिला स्तरीय वेबिनार आयोजित किया गया, जिसमें जिले के सभी नौ ब्लॉकों के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। वेबिनार में शिक्षा के क्षेत्र में दुनिया की सबसे प्रसिद्ध जापानी पुस्तक तोतो चान पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

वेबिनार में मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एनके हल्दियानी ने कहा कि सभी में किताबें पढ़ने की आदत होनी चाहिए। किताबों में दुनिया जहां का ज्ञान भरा पड़ा है। शैक्षिक आगाज की ओर से आयोजित वेबिनार में कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे। शैक्षिक आगाज की उत्तराखंड को-ऑर्डिनेटर जया चौधरी ने बताया कि यह पुस्तक शिक्षा पर दुनिया की सबसे लोकप्रिय है। इसमें एक विशिष्ट विद्यालय के धनी प्रधानाध्यापक और लेखिका तोतो चान के जीवंत अनुभव हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डायट गौचर के प्रधानाचार्य एसएस राणा ने भी विचार रखे। डिप्टी डायरेक्टर समग्र शिक्षा अभियान आकाश सारस्वत ने शिक्षकों से इस पुस्तक को आत्मसात करने अपील की। इस दौरान गौचर डाइट के प्रवक्ता बीएस कठैत, एसएन शर्मा, स्मृति चौधरी, यशपाल सिंह, प्रदीप मलासी, हेमलता बड़वाल, प्रीति बिष्ट, किरण पुरोहित, सुमन रानी, निर्मल नेगी, सुनीता बहुगुणा ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed