फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Even before joining, the headmaster transferred elsewhere

ज्वाइन करने से पहले ही प्रधानाध्यापक ने अन्यत्र करा दिया तबादला

Mon, 04 Oct 2021 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
Even before joining, the headmaster transferred elsewhere
प्राथमिक विद्यालय बनेला में 20 साल बाद प्रधानाध्यापक की नियुक्ति को लेकर उत्साहित ग्रामीणों का उत्साह उस वक्त ठंडा पड़ गया जब उन्हें मालूम हुआ कि प्रधानाध्यापक ने अपना तबादला अन्यत्र करा दिया है। इससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने डीएम व डीईओ बेसिक से समस्या के निराकरण की मांग की।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान संगीता देवी ने बताया कि प्रावि बनेला का संचालन 20 सालों से एक शिक्षामित्र के भरोसे है। बीते 23 सितंबर को जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक ने शिक्षक प्रकाश लाल रड़वाल को पदोन्नत कर प्रधानाध्यापक पद पर प्राथमिक विद्यालय बनेला में नियुक्ति के आदेश जारी किए। ग्रामीणों ने नवनियुक्त प्रधानाध्यापक के स्वागत की तैयारियां भी शुरू कर दी थी, लेकिन तभी उन्हें मालूम हुआ कि डीईओ बेसिक ने अपने पांच दिन पूर्व के आदेश को पलटते हुए 28 सितंबर को पदोन्नत प्रधानाध्यापक का तबादला किसी दूसरे विद्यालय में कर दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को ग्राम प्रधान संगीता देवी व उप प्रधान खिलाफ गुसाईं के नेतृत्व में ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल डीएम व डीईओ से मिला। डीईओ बेसिक नरेश हल्दियानी से प्रधानाध्यापक की नियुक्ति आदेश को पलटने पर उन्होंने नाराजगी जताई। डीईओ ने आश्वासन दिया कि एक माह के भीतर स्कूल में प्रधानाध्यापक की नियुक्ति कर दी जाएगी। ज्ञापन में कहा गया कि 30 अक्तूबर तक विद्यालय में प्रधानाध्यापक की नियुक्ति नहीं की गई, तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर गुड्डी देवी, हरक गुर्साइं, धीरेंद्र गुर्साइं, पुष्कर गुसाईं आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed