फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Even after the agreement, the road was not built till the village of Jaisal

समझौते के बाद भी जैसाल गांव तक नहीं बनी सड़क

Wed, 17 Aug 2022 10:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Even after the agreement, the road was not built till the village of Jaisal
पीपलकोटी-विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना की निर्मात्री कंपनी टीएचडीसी पर परियोजना प्रभावित जैसाल गांव के ग्रामीणों ने अनदेखी का आरोप लगाया। कहा कि जिला प्रशासन और टीएचडीसी अधिकारियों के बीच हुए लिखित समझौते के बावजूद आज तक जैसाल गांव में सड़क सुविधा नहीं दी गई है। ग्रामीणों ने इस संबंध में डीएम से भेंटकर शीघ्र सड़क निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग की। कहा गया यदि शीघ्र सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

जल विद्युत परियोजना स्थल से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित होने के कारण जैसाल प्रभावित गांव की श्रेणी में है। इस गांव को सड़क से जोड़ने की सहमति टीएचडीसी ने दी थी। टीएचडीसी, जिला प्रशासन और ग्रामीणों के बीच 5 अप्रैल 2018 का हुए लिखित समझौते में टीएचडीसी के अधिकारियों ने तीन से चार माह में सड़क के एलाइनमेंट, भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया और डीपीआर तैयार करने पर अपनी सहमति दी थी लेकिन इस ओर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जैसाल गांव में 80 परिवार रहते हैं। जैसाल गांव की ग्राम प्रधान अनिता देवी, पूर्व ग्राम प्रधान चंद्रबल्लभ डंडरियाल, वन सरपंच शालिनी देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष दमयंती देवी, पुरुषोत्तम जैसाली, नरेश, सुभाष चंद्र कुलसारी, पूजा, प्रियंका, रेनू, दीप्ति आदि ने कहा कि उन्होंने अपनी नाप भूमि टीएचडीसी को इस समझौते के साथ दी थी कि कंपनी गांव के लिए सड़क निर्माण करेगी। कहा कि लोनिवि ने सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं लेकिन कंपनी पैसा देने में आनाकानी कर रही है। डीएम ने इस संबंध में कंपनी के अधिकारियों से वार्ता करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed