फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Even after spending Rs 20 lakh, the road is in bad condition

Chamoli News: 20 लाख खर्च करने के बाद भी सड़क बदहाल

Wed, 14 Feb 2024 04:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 14 Feb 2024 04:16 PM IST
विज्ञापन
Even after spending Rs 20 lakh, the road is in bad condition
कर्णप्रयाग। नगर पालिका के आईटीआई, सुभाषनगर, सांकरी को मुख्य बाजाार से जोड़ने के लिए बनी सड़क बदहाल पड़ी है। नगर पालिका ने बीते तीन साल में सड़क सुधारीकरण के नाम पर करीब 20 लाख खर्च कर दिए इसके बाद भी सड़क का काम आधा अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन

सुभाषनगर निवासी अनुज डिमरी, गणेश शाह, केपी सती, पुष्कर सिंह रावत, कमलेश गैरोला आदि का कहना है कि सुभाषनगर एप्रोच रोड तीन हजार से अधिक आबादी को जोड़ती है लेकिन पालिका इसका सुधारीकरण कार्य नहीं कर पा रही है। यहां तीन साल पहले करीब 7 लाख की लागत से सुरक्षा के तहत नदी किनारे सुरक्षा जालियां लगाई गईं लेकिन कई जगहों पर जालियां टूटी पड़ी हैं। वहीं 13 लाख की लागत से टाइल्स बिछाई गई लेकिन कई जगह टाइल्स नहीं लगीं। ऐसे में यहां दोपहिया वाहन सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने जल्द सड़क के सुधारीकरण की मांग की। वहीं ईओ गुरदीप आर्य ने बताया कि सड़क के अधूरे काम का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। जल्द निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed