फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Environment friends demanded increase in honorarium

Chamoli News: पर्यावरण मित्रों ने की मानदेय बढ़ाने की मांग

Thu, 03 Oct 2024 04:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 03 Oct 2024 04:30 PM IST
विज्ञापन
Environment friends demanded increase in honorarium
गोपेश्वर। नगर पालिका गोपेश्वर के अंतर्गत क्षेत्र व कस्बों की साफ-सफाई का जिम्मा संभाले 57 पर्यावरण मित्रों ने मानदेय बढ़ाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि कुंड से लेकर बदरीनाथ हाईवे पर क्षेत्रपाल और मंडल घाटी के सगर गांव तक वे साफ-सफाई का जिम्मा संभालते हैं लेकिन उन्हें प्रतिदिन 500 रुपये मानदेय दिया जा रहा है। उन्होंने 30,000 रुपये मासिक मानदेय देने की मांग उठाई।
विज्ञापन

नगर पालिका के अस्थायी पर्यावरण मित्र राजेश, राकेश, राजीव, विनोद, कमल, संजय, सुनील, मोनू और बिरमपाल आदि ने कहा कि वे सुबह से लेकर शाम तक साफ-सफाई में जुटे रहते हैं लेकिन उनका मानदेय बेहद कम है जिससे परिवार का भरण पोषण भी ढंग से नहीं कर पा रहे हैं। पर्यावरण मित्रों ने 30,000 रुपये मासिक मानदेय देने की मांग उठाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed