{"_id":"6762cf04522f26a5120e7554","slug":"encroachment-on-the-walkway-of-narasimha-temple-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-109711-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: नृसिंह मंदिर के पैदल मार्ग पर किया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: नृसिंह मंदिर के पैदल मार्ग पर किया अतिक्रमण
Wed, 18 Dec 2024 07:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 18 Dec 2024 07:02 PM IST
विज्ञापन
नंदानगर के सुतोल मोटर मार्ग पर किया गया अतिक्रमण। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
देव पुजाई समिति ने एसडीएम को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। नृसिंह मंदिर पैदल मार्ग पर एक व्यक्ति ने लोहे के एंगल डालकर अतिक्रमण कर दिया। इससे लोगों को आने जाने में दिक्कतें हो रही हैं। देव पुजाई समिति ने इस संबंध में एसडीएम ज्योतिर्मठ को ज्ञापन सौंपकर अतिक्रमण हटवाने की मांग की।
देव पुजाई समिति के उपाध्यक्ष राजेश भट्ट व सचिव प्रकाश नेगी ने कहा कि ज्योतिर्मठ नगर में केनरा बैंक के सामने नगर पालिका का पैदल रास्ता है। यह मार्ग नृसिंह मंदिर का है। देवपुजाई समिति ने कहा कि इसी मार्ग से चांई और थैंग गांव के जाख देवता नृसिंह मंदिर में प्रवेश करते हैं लेकिन यहां पर लोहे के एंगल डालकर मार्ग पर अतिक्रमण किया जा रहा है। इधर, एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ट ने कहा कि मामले की जांच की गई है। रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
सड़क किनारे हो रहे अवैध निर्माण को किया ध्वस्त
नंदानगर। सड़क किनारे अतिक्रमण कर बनाए जा रहे पक्के निर्माण को तहसील प्रशासन ने पुलिस की मौजूदगी में ध्वस्त करा दिया है। नंदानगर में सुतोल मोटर मार्ग पर कुछ लोगों की ओर से अतिक्रमण कर पक्का निर्माण कार्य किया जा रहा था। यहां पर सीमेंट के कॉलम भी खड़े कर दिए गए थे। इससे सड़क संकरी होने से यातायात बाधित होने लगा था। अतिक्रमण की शिकायत पर बुधवार को पुलिस के साथ तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और पूरे निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान नायब तहसीलदार राकेश देवली देवली, राजस्व उपनिरीक्षक कुलदीप शाह, थाना प्रभारी शिव दत्त जमलोकी आदि मौजूद रहे। संवाद