फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Encroachment on the memorandum sent to the SDM

अतिक्रमण पर एसडीएम को भेजा ज्ञापन

Tue, 13 Dec 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Tue, 13 Dec 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
 अगस्त्यमुनि ब्लाक के ग्राम पंचायत बोरा में अस्पताल के लिए प्रस्तावित भूमि पर अतिक्रमण का मामला प्रकाश में आया है। ग्राम प्रधान व वन पंचायत सरपंच ने इस संबंध में उप जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान शकुंतला देवी व वन पंचायत सरपंच बसंती देवी के हस्ताक्षरित ज्ञापन में ग्रामीणों का कहना है कि ग्रामीणों की सहमति से गांव के समीप ही कुछ वर्ष पूर्व 25 नाली भूमि स्वीकृत अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के लिए लिए चयनित की गई थी।
विज्ञापन


इस संबंध में विभाग को भी अवगत कराया गया था, जिस पर संबंधित अधिकारियों ने भूमि का निरीक्षण भी किया था, लेकिन अब कुछ माह से गांव का ही एक व्यक्ति, जो इंदिरा आवास निर्माण के नाम पर चयनित भूमि पर अतिक्रमण कर टिन शेड का निर्माण कर रहा है, जबकि उसके पास पहले से पर्याप्त जगह मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में प्रशासन को अवगत कराया गया था। जिस पर, कानून-गो व पटवारी ने मौके का निरीक्षण भी किया, लेकिन अतिक्रमणकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। सीएमओ द्वारा भी चयनित भूमि के चारों तरफ सुरक्षा दीवार निर्माण का आश्वासन देने के साथ विभागीय टीम भी भेजी गई, लेकिन चार माह बाद भी स्थिति जस की तस है।


ग्रामीणों ने एसडीएम से मौके का निरीक्षण करने की मांग की है। साथ ही जल्द अतिक्रमण नहीं हटाने पर कलेक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। उप जिलाधिकारी सदर, मुक्ता मिश्र ने बताया कि ग्राम प्रधान का शिकायती पत्र मिला है, जिसके माध्यम से उचित कार्रवाई के लिए तहसीलदार को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed