{"_id":"6447f5b458cdd3667502bba4","slug":"emphasis-on-developing-millet-crops-as-a-brand-karnpryag-news-c-5-1-drn1030-140415-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: कृषि महोत्सव में मिलेट फसलों को ब्रांड के रूप में विकसित करने पर दिया बल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: कृषि महोत्सव में मिलेट फसलों को ब्रांड के रूप में विकसित करने पर दिया बल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्याय पंचायत गैरसैंण के घंडियाल गांव में मंगलवार को खरीफ महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख शशि सौरियाल ने किया। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. अरूण सैनी ने पशुपालकों की समस्याओं का समाधान वैज्ञानिक ढंग से करने और डॉ. जेसी जोशी ने मिलेट उत्पादन तथा पशु चिकित्सक डॉ. मनीष ठकुरी ने पशुपालन विभाग की ओर से किसानों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। रथ प्रभारी डॉ. आशुतोष बर्थवाल कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी ने कृषि महोत्सव की आवश्यकता व मिलेट फसलों को ब्रांड के रूप में विकसित करने पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन वीडीओ विनोद गौड़ ने किया।
वहीं, थराली के लोल्टी में मोटे अनाजों की उपयोगिता व उनमें पाये जाने वाले रोग प्रतिरोधी फाइबरों के बारे में कृषकों को जानकारी दी गई। मौके पर ब्लाक प्रमुख कविता नेगी, कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी सुरेंद्र कुमार, विकासखंड प्रभारी अरूण कुमार, सहायक कृषि अधिकारी लोल्टी, एडीओ उद्यान हरेन्द्र नेगी, विक्रम रावत, रविन्द्र कुमार, खुशाल रावत, रघुवीर बिष्ट, डॉ. विजेता आदि मौजूद थे।