फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Electric poles were electrocuted while running the plow, two oxen died

हल चलाते समय बिजली के खंभे से लगा करंट, दो बैलों की मौत

Fri, 02 Apr 2021 07:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 07:46 PM IST
विज्ञापन
Electric poles were electrocuted while running the plow, two oxen died
ब्लाक जोशीमठ के अंतर्गत गणाई गांव में खेत में हल चलाते समय करंट लगने से दो बैलों की मौत हो गई। गनीमत रही कि हल चलाने वाला अब्बल सिंह सुरक्षित बच गया।
विज्ञापन

गणाई का अब्बल सिंह शुक्रवार सुबह अपने खेत में हल चलाने गए। खेत के बीचों बीच बिजली का खंभा लगा हुआ है। हल चलाने के दौरान बैल खंभे से जा टकराए, जिससे खंभे पर दौड़ रहे करंट के कारण दोनों बैलों को करंट लग गया और उनकी मौत हो गई। हल लकड़ी का था, जिससे अब्बल सिंह को करंट नहीं लगा। गांव के जयदीप सिंह ने बताया कि खेत में काम करने के दौरान अब्बल सिंह की बहुएं भी वहीं थीं। अगर उनमें से किसी ने भी खंभे को छुआ होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं ऊर्जा निगम के ईई कैलाश कुमार ने बताया कि गणाई गांव भूस्खलन जोन में है। ऐसे में बिजली का पोल अनियंत्रित हो गया होगा, जिससे पोल पर करंट दौड़ गया। मामले की जांच की जाएगी। प्रभावित परिवार को 30 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed