{"_id":"5e9b29168ebc3e768648647a","slug":"elderly-shanti-devi-gave-one-lakh-rupees-for-help-karnpryag-news-drn3420417117","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग शांति देवी ने मदद के लिए दिए एक लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग शांति देवी ने मदद के लिए दिए एक लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
बुजुर्ग शांति देवी ने मदद के लिए दिए एक लाख रुपये
गौचर/थराली/गैरसैंण। कोरोना संकट से देश को बचाने के लिए प्रधानमंत्री केयर फंड में दान देने के लिए दानवीर लोग लगातार आगे आ रहे हैं। शनिवार को गौचर की 85 वर्षीय शांति देवी गुसांई ने प्रधानमंत्री केयर फंड में एक लाख रुपये दान किए। उन्होंने अपनी पेंशन से स्टेट बैंक शाखा गौचर के माध्यम से एक लाख रुपये की सहायता राशि दी। शांति देवी के पति स्व. महिपाल सिंह गुसांई गढ़वाल राइफल में सूबेदार रहकर देश सेवा कर चुके हैं।
थराली के सूना गांव में ग्रामीणों ने प्रत्येक परिवार से चंदा एकत्र कर 30 हजार से अधिक की धनराशि, चेपड़ो गांव में ग्रामीणों ने 25 हजार रुपये एकत्र कर क्षेपंस देवेंद्र सिंह के द्वारा धनराशि प्रधानमंत्री रिलीफ फंड में जमा कराई। माल बजवाड़ में लोगों ने धनराशि एकत्र कर खाद्य पदार्थ खरीदा और गरीब परिवारों को भोजन उपलब्ध कराया। वहीं गैरसैंण में ग्राम पंचायत देवपुरी के पत्थरकटा, पालताखर्क, कालूखर्क गांव के लोगों ने क्षेपंस गीता देवी और वार्ड सदस्य लीला देवी ने पीएम केयर खाते में छह हजार और सीएम राहत कोष में 5100 की राशि जमा की है।
एसडीएम चमोली ने 15 दिन का वेतन किया दान
गोपेश्वर। तहसील चमोली में तैनात एसडीएम बुसरा अंसारी ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए 15 दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा किया है। उनके साथ तहसील के अन्य कर्मचारियों ने भी अपने एक दिन का वेतन दिया। एसडीएम ने कुल एक लाख नौ सौ पच्चीस रुपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कर दिया है।