फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Eight people were found infected in Tehri and six in Chamoli.

टिहरी में आठ और चमोली में छह लोग संक्रमित मिले

Tue, 23 Mar 2021 09:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 09:58 PM IST
विज्ञापन
Eight people were found infected in Tehri and six in Chamoli.
एक बार फिर से कोरोना संक्रमण बढ़ने लगा है। मंगलवार को टिहरी जिले में आठ और चमोली जिले में छह कोरोना संक्रमित मिले। संक्रमिों को आइसोलेट कर दिया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को टिहरी जिले में छह स्थानीय लोग जबकि दूसरे राज्य से जिले में आए दो लोग संक्रमित मिले हैं। जिले में कोरोना संक्रमण के एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 14 तक पहुंच गई है। जनवरी और फरवरी माह में जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हो गई थी, लेकिन मार्च अंतिम सप्ताह में फिर से संक्रमण के केस बढ़ने लगे है। नरेंद्रनगर ब्लॉक में बीते दिन तीन और मंगलवार को आठ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एसीएमओ एलडी सेमवाल ने बताया कि संक्रमित मिले सभी लोग होम आइसोलेशन में है। मंगलवार तक जिले में 15 हजार 500 लोगों का टीकाकरण हो चुका है।
विज्ञापन

वहीं चमोली जिले में कोरोना के छह नए मामले सामने आए हैं। सभी संक्रमित जोशीमठ के हैं। बीते 21 मार्च को भी जोशीमठ से सेना के 4 जवानों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी। जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 10 हो गई है। डिप्टी सीएमओ और कोविड इंचार्ज डा. उमा रावत ने बताया कि दो लोगों को जिला अस्पताल के आइसोलेशन में भर्ती किया गया है, जबकि चार लोगों को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed