फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Eight accused of UP's topper gang arrested from Badrinath

Chamoli News: यूपी के टप्पेबाज गिरोह के आठ आरोपी बदरीनाथ से गिरफ्तार

Thu, 16 May 2024 07:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 16 May 2024 07:12 PM IST
विज्ञापन
Eight accused of UP's topper gang arrested from Badrinath
पुलिस ने सात मोबाइल व डेढ़ लाख रुपये की नकदी भी बरामद की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोशीमठ। बदरीनाथ धाम में टप्पेबाजी करने वाले गिरोह के आठ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के गौंडा जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से सात मोबाइल व डेढ़ लाख रुपये बरामद किए हैं।
बदरीनाथ धाम में यात्रियों की भीड़ बढ़ने के कारण टप्पेबाजी की आशंका को देखते हुए पुलिस सतर्क है। बदरीनाथ थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी ने बताया कि पुलिस को धाम में टप्पेबाज गिरोह के सक्रिय होने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस जवानों ने सादे कपड़ों में तप्तकुंड के पास गश्त की और टप्पेबाज गिरोह के आठ सदस्यों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों में दलीप कुमार (35) निवासी ग्राम छजवा थाना मोतीगंज, मुरली (28) ग्राम पनकसीया थाना मोतीगंज, भगवान दीन (31) ग्राम छजवा थाना मोतीगंज, ध्रुवनारायण (46) ग्राम वेनपुर थाना मनकापुर, चिंतामणी (47) ग्राम बेलीपुर थाना मनकापुर, जैकी (20) ग्राम बेलीपुर, थान मनकापुर, देवकीनंदन (40) ग्राम मल्लिपुर थाना मनकापुर और धर्मेंद्र (28) ग्राम जिगना बाजार थाना मनकापुर, सभी जिला गौंडा उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।
विज्ञापन




धार्मिक स्थलों को बनाते हैं निशाना
- पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि गैंग के सरगना दलीप व मुरली हैं। वे देश के अलग-अलग जगह के धार्मिक स्थलों पर गिरोह बनाकर पहुंचते हैं और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर लोगों के पर्स, मोबाइल सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर लेते हैं। चोरी का सामान आपस में बांटकर अपने गांव चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed