फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Eid prayers in homes

घरों में ही पढ़ी गई ईद की नमाज

Fri, 14 May 2021 09:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 09:22 PM IST
विज्ञापन
Eid prayers in homes
ईद-उल-फितर का त्योहार सादगी के साथ मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक जगह इकट्ठा होने के बजाय अपने-अपने घरों में ही नमाज अदा की और देश-दुनिया में अमन चैन की दुआ मांगी।
विज्ञापन

चमोली जिले में नमाज सहबाज अहमद ने अदा करवाई। मुस्लिम भाईयों ने देश को कोरोना संक्रमण से मुक्त करने और देश में आपसी भाईचारे की दुआ भी मांगी। गोपेश्वर के साथ ही नंदप्रयाग, चमोली बाजार, कर्णप्रयाग सहित कई अन्य जगहों पर भी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद सादगी से मनाई। घरों में बच्चों ने भी ईद की नमाज पढ़ी। इस मौके पर अकरम, आदिल, हसीम, नूरद्दीन खान, गुलाम रसूल, रईस अहमद, नईम अहमद, निशार अहमद, आदिल अमीन, फैजल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

कर्णप्रयाग में जामा मस्जिद में मौलवी मोहम्मद आफताब आलम ने नमाज अदा की। इस मौके पर असलम सिद्दकी, कमाल सिद्दकी, अमीरखान, सफीक सिद्दकी, रहीम सिद्दकी, इंतयाज हुसैन, लक्की सिद्दकी आदि थे। पालिकाध्यक्ष दमयंती रतूड़ी, पूर्व दायित्वधारी सरदार संत सिंह, कांगेस के प्रदेश महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुभाष गैरोला, पूर्व सभासद राजेश जोशी, चेतन मनोडी, संपूर्णानंद डिमरी ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईइ की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दूसरे की मदद का किया आह्वान
नई टिहरी। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने घरों में ही नमाज अदाकर अमन चैन की दुआ मांगी। कहा कि वर्तमान दौर में कोरोना के कारण जीवन खतरे में है। जरूरत पड़ने पर एक दूसरे की मदद जरूर करें। शाही इमाम मुफ्ती जुबेर साहब, मुअज्जिन मुजीबुर्रहमान ने देश को कोरोना से निजात दिलाने की दुआ भी की। घरों पर नमाज पढ़ने वालों में जामा मस्जिद के पूर्व सदर मुशर्रफ अली, याकूब सिद्दीकी, अबरार अहमद, फारुख शेख, मुर्तजा बेग, सरताज अली, असगर अली, मेहमूद हसन, तसलीम बख्श, हाजी शकील, परवेज आलम, फरीद खान, इमरान खान, अमजद खान नफीस खान आदि शामिल रहे।

पौड़ी में भी ईद का पर्व सादगी के साथ मनाया गया। लोअर बाजार स्थित जामा मस्जिद व माल रोड पर स्थित मस्जिद में सिर्फ ईमाम ने ही नमाज अदा की। कांग्रेस के जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राहत हुसैन ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते इस बार सभी मुस्लिम समाज के लोगों ने घर पर ही ईद की नमाज अदा की।
श्रीनगर में यहां जामा मस्जिद में सिर्फ 5 लोगों ने ही नमाज अदा की। अन्य लोगों ने अपने-अपने घरों में ईद मनाते हुए अमन और शांति की दुआ मांगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed