फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   EE met for road construction

सड़क निर्माण के लिए ईई से की मुलाकात

Wed, 22 Sep 2021 05:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 05:47 PM IST
विज्ञापन
EE met for road construction
बणसोली सड़क संघर्ष के प्रतिनिधिमंडल ने लोनिवि के ईई से मुलाकात कर सुमल्टा से आगे किमधार तक सड़क निर्माण शुरू करने की मांग की। उन्होंने एक माह में सड़क पर कार्य शुरू न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। कहा कि डिम्मर-सुमल्टा मार्ग पर सुमल्टा से आगे बणसोली, कुंडडुंग्रा, स्वर्का, श्यान, गुनाड़ और किमधार तक 10 किमी मार्ग की स्वीकृति वर्ष 2007 में मिली और 2015 में इसका शासनादेश जारी हुआ, लेकिन मार्ग का निर्माण अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। ईई ने बताया कि फाइल वन विभाग की स्वीकृति के लिए बदरीनाथ वन प्रभाग को भेजी गई है और वहां से स्वीकृति मिलने पर फाइल नोडल अधिकारी देहरादून को भेजकर शीघ्र डीपीआर तैयार की जाएगी। इस मौके पर संघर्ष समिति के अध्यक्ष चंदन मिंगवाल, प्रधान संघ अध्यक्ष सुशील खंडूड़ी, महामंत्री भगवती खंडूड़ी, प्रधान राकेश नेगी और पुष्कर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed