{"_id":"678e4f84fdf29014e2074c64","slug":"edc-formed-in-kujaun-macot-village-vinod-becomes-president-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-110347-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: कुजौं मैकोट गांव में ईडीसी का गठन, विनोद बने अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: कुजौं मैकोट गांव में ईडीसी का गठन, विनोद बने अध्यक्ष
Mon, 20 Jan 2025 06:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 20 Jan 2025 06:58 PM IST
विज्ञापन
फोटो
वन विभाग ने ग्रामीणों के साथ की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के अंतर्गत कुजौं मैकोट गांव में ईडीसी (पर्यावरण विकास समिति) का गठन कर विनोद भंडारी को अध्यक्ष चुना गया।
सोमवार को केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के डीएफओ तरुण एस की अध्यक्षता में कुजौं मैकोट में वन विभाग की ग्रामीणों के साथ बैठक हुई जिसमें ईडीसी के गठन पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से समिति का गठन करते हुए विनोद भंडारी अध्यक्ष और वन दरोगा पदेन सचिव नियुक्त किए गए। जबकि ताजबर भंडारी, दिलबर सिंह भंडारी आदि ग्रामीणों को सदस्य बनाया गया। ग्रामीणों ने वन विभाग से कुजौं मैकोट से रुद्रनाथ पैदल मार्ग की मरम्मत करने की मांग की। कहा कि यहां से गुजरने वाला पैदल ट्रेक पनार बुग्याल में रुद्रनाथ के मुख्य ट्रेक से मिल जाता है। रास्ता टूटा होने से रुद्रनाथ जाने वाले श्रद्धालु और पर्यटक इस क्षेत्र से नहीं जाते हैं। रास्ता बनने से यहां से भी यात्रियों की आवाजाही शुरू होगी और क्षेत्र के लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। बैठक में वन पंचायत के सरपंच किशन सिंह बिष्ट, विक्रम रावत, सुभागा देवी, महेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।