फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Eco tourism fee will have to be paid in Badrinath Dham

बदरीनाथ धाम में देना होगा ईको पर्यटन शुल्क

Tue, 21 Sep 2021 07:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 07:29 PM IST
विज्ञापन
Eco tourism fee will have to be paid in Badrinath Dham
नगर पंचायत बदरीनाथ की ओर से बदरीनाथ धाम में आने वाले यात्री वाहनों से ईको पर्यटन शुल्क लेना शुरू कर दिया गया है। धाम में सफाई व्यवस्था और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों को करने के लिए यह शुल्क लिया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर पंचायत की ओर से जारी आदेश के अनुसार धाम में आने वाली बसों से 100 रुपए, टैंपो ट्रेवलर से 70 रुपए, छोटे वाहनों से 40 रुपए और दुपहिया वाहनों से 10 रुपए प्रति वाहन ईको शुल्क लिया जाएगा। नगर पंचायत बदरीनाथ के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित ने बताया कि अन्य धार्मिक और पर्यटन स्थलों की तर्ज पर बदरीनाथ धाम में भी ईको पर्यटन शुल्क लेना शुरू कर दिया गया है। अभी तक नगर पंचायत की ओर से दो रुपए प्रति यात्री के हिसाब से शुल्क लिया जाता था। अब नया जीओ जारी कर ईको पर्यटन शुल्क लिया जा रहा है। इसमें स्थानीय वाहनों को छूट दी गई है। इस शुल्क से धाम में यात्री सुविधाओं, पर्यावरण संरक्षण से संबंधित कार्य कराया जाएंगे। साथ ही बदरीनाथ धाम के आसपास के अन्य धार्मिक स्थलों को भी विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed