फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   dumping city garbage on the river bank

Chamoli News: नदी किनारे डाल रहे नगर का कूड़ा

Mon, 29 Apr 2024 05:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 29 Apr 2024 05:52 PM IST
विज्ञापन
dumping city garbage on the river bank
फोटो
विज्ञापन

नंदानगर में नहीं है कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था, लोगों ने प्रशासन से लगाई गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
नंदानगर (चमोली)। मुख्य बाजार के बीचोंबीच से बहने वाली नंदाकिनी और चुफला नदी के किनारे नगर का कूड़ा डाला जा रहा है। बाजार में कहीं भी कूड़ा डंपिंग जोन की व्यवस्था न होने से गंदगी फैल रही है। व्यापार संघ ने कूड़ा निस्तारण के लिए उचित प्रबंधन की मांग उठाई। कहा गया कि नगर में सफाई कमियों की तैनाती भी नहीं की गई है। लोगों ने प्रशासन ने नगर में कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था की मांग की।

शासन ने नंदानगर को नगर पंचायत तो घोषित किया लेकिन अभी तक नगर पंचायत का गठन नहीं हो पाया है जिससे क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में लोग अपने घरों का कूड़ा पुलों के नीचे, नदी किनारे, पैदल रास्तों पर जगह-जगह फेंक रहे हैं। कुरुड़ पुल से पुराने बाजार जाने वाले पैदल पुल और घाट-भेंटी पुल के पास नदियों के किनारे कूड़े के ढेर लगे हैं। इससे जहां नदियां दूषित हो रही हैं वहीं आवाजाही करने वालों को भी बदबू का सामना करना पड़ रहा है। व्यापार संघ अध्यक्ष नंदन सिंह रावत, सुखवीर रौतेला, घनश्याम मैंदोली, मथुरा प्रसाद त्रिपाठी, चक्रधर पुरोहित आदि ने प्रशासन से क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण की उचित व्यवस्था करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed