फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Due to the death of newly marriedness

नवविवाहिता की मौत का खुलासा न होने पर तहसील में हंगामा

Tue, 09 Mar 2021 10:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Due to the death of newly marriedness
एक सप्ताह बाद भी नवविवाहिता की मौत के मामले का खुलासा नहीं होने और ससुरालियों पर कार्रवाई न होने से आक्रोशित मायके पक्ष के लोगों और पुलना के ग्रामीणों ने तहसील में हंगामा किया। परिजनों ने प्रशासन के प्रति रोष जताते हुए कहा कि एक सप्ताह बाद भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी यदि जल्द कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वह उग्र आंदोलन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

पुलना गांव की ममता की शादी चार माह पूर्व उर्गम घाटी के सलना गांव में हुई थी। उसका पति आईटीबीपी में तैनात है। दो मार्च की रात को ममता का शव ससुराल में पंखे से लटका मिला था। मृतका की मां जमुना देवी का आरोप है कि आपसी कलह और दहेज को लेकर ससुराल वाले ममता को परेशान करते थे। यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है। उनके साथ आए ग्रामीणों ने अभी तक मामले में कार्रवाई नहीं होने पर हंगामा किया। उन्होंने कहा कि अभी तक प्रशासन क्यों कोई कदम नहीं उठा रहा है। तहसील पहुंची महिलाओं में महिला मंगल दल अध्यक्ष सीमा देवी, ग्राम प्रधान शिवराज चौहान, हेमंती देवी, शांति देवी, मनोरमा देवी, आशा देवी आदि शामिल रहे। एसडीएम कुमकुम जोशी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले को रेगुलर पुलिस को सौंप दिया जाएगा। उसके बाद पुलिस इस पूरे प्रकरण की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed