फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Due to non-availability of place in Auli, tourists are booking in Joshimath

Chamoli News: चिपको के बाद यही पुकार, जंगल नहीं जलने देंगे अबकी बार ॐ

Sat, 03 Dec 2022 08:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 08:56 PM IST
विज्ञापन
Due to non-availability of place in Auli, tourists are booking in Joshimath
चिपको आंदोलन की मातृ संस्था दशोली ग्राम स्वराज्य मंडल, सीपी भट्ट पर्यावरण एवं विकास केंद्र, वन विभाग और हैरिटेज ऑफ गढ़वाल ऑफ गढ़वाल हिमालय की ओर से वनाग्नि की रोकथाम के लिए जन जागरूकता यात्रा शुरू की गई। यात्रा फरस्वाण फाट क्षेत्र के लासी गांव से शुरू हुई जिसका उद्घाटन बदरीनाथ वन प्रभाग के डीएफओ सर्वेश कुमार दुबे ने किया। इस दौरान चिपको के बाद यही पुकार, जंगल नहीं जलने देंगे अबकी बार... के नारे लगे।
विज्ञापन

इस दौरान हुई गोष्ठी में डीएफओ ने कहा कि चमोली जनपद वन संरक्षण के लिए पूरी दुनिया में अलग पहचान रखता है। चिपको आंदोलन के बाद अब वनाग्नि की रोकथाम के लिए जागरूकता यात्रा का आयोजन मील का पत्थर साबित होगा। कहा कि माचिस की एक छोटी सी तिल्ली से जंगल जल जाते हैं। जन जागरूकता से ही वनाग्नि को काबू किया जा सकता है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष व लासी गांव के प्रधान नयन सिंह कुंवर ने कहा कि वनाग्नि के दौरान जंगलों की आग बुझाने वाले स्वयंसेवियों को मानदेय दिया जाना चाहिए। ओम प्रकाश भट्ट ने कहा कि वनाग्नि की चुनौतियों को सामूहिक प्रयासों से निपटेंगे। इस मौके पर रजनी देवी, प्रदीप सिंह फरस्वाण, रेंजर बीएल भारती, पूर्व प्रधान वीरेंद्र सिंह, विनय सेमवाल, पूरण सिंह, देवेंद्र सिंह, सुरेंद्र, कुंवर सिंह, वीना देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed