फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Due to heavy rains, the water level of Moksha river

Chamoli News: मोक्ष नदी का जलस्तर बढ़ा, गोशाला और मवेशी बहे, लोगों ने छोड़े घर

Wed, 19 Jul 2023 12:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Due to heavy rains, the water level of Moksha river
सुरक्षित स्थानों पर ली जगह, पानी कम हुआ तो घरों को लौटे धुर्मा और सेरा गांव के लोग
विज्ञापन




भारी बारिश से मोक्ष नदी का जलस्तर बढ़ गया जिससे धुर्मा और सेरा गांव में रातभर अफरा-तफरी रही। मोक्ष नदी के उफान पर आने से धुर्मा गांव में एक गोशाला बह गई जबकि वहां बंधे चार मवेशी बह गए। कई मकान खतरे की जद में आ गए हैं। नदी का जलस्तर बढ़ने पर नदी किनारे रह रह कई परिवारों ने घर छोड़ दिए और रात को ही सुरक्षित स्थानों पर अन्य ग्रामीणों के यहां चले गए। मंगलवार को सुबह नदी का जलस्तर कम होने पर ही लोग घरों को लौटे।


क्षेत्र में सोमवार रात से हो रही मूसलाधार बारिश मंगलवार को सुबह करीब नौ बजे थमी। मूसलाधार बारिश से मोक्ष नदी का जलस्तर बढ़ने से सेरा और धुर्मा गांव के ग्रामीण रातभर सो नहीं पाए। धुर्मा गांव में करीब 150 और सेरा गांव में 35 परिवार रहते हैं। धुर्मा गांव के हिम्मत सिंह, पुष्कर सिंह और चंदन सिंह ने बताया कि नदी किनारे के कुछ परिवारों ने अपने घरों को छोड़कर ऊपरी क्षेत्र में स्थित घरों में शरण ली। नदी के उफान पर आने से अवतार सिंह की गोशाला बह गई जबकि राजेंद्र सिंह के भवन को खतरा हो गया है। यहां कई अन्य मकानों को भी खतरा बना है। मंगलवार सुबह मोक्ष नदी का पानी सेरा बाजार तक पहुंच गया था लेकिन बारिश रुकी तो नदी का जलस्तर कम हो गया और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। सेरा गांव के पंकज सिंह नेगी, राजेंद्र सिंह की गोशाला के साथ चार मवेशी भी बह गए हैं। महिपाल सिंह गुसाईं के घराट का बड़ा हिस्सा बह गया है जबकि तारा देवी, शिवाय सिंह नेगी, महिपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, अवतार सिंह, देवेंद्र सिंह, विजय सिंह, विरेंद्र और विनोद के मकानों को खतरा हो गया है। सेरा गांव के सामाजिक कार्यकर्ता केवल सिंह नेगी ने सेरा बाजार में नदी के दोनों ओर बाढ़ सुरक्षा कार्य करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed