फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Drinking water lines and walkways damaged due to overflow

अतिवृष्टि से पेयजल लाइनें और पैदल रास्ते क्षतिग्रस्त

Thu, 06 May 2021 08:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 08:55 PM IST
विज्ञापन
Drinking water lines and walkways damaged due to overflow
कपीरी पट्टी के ग्राम सभा कुनेथ के कुंड, कुंडडुंगरा व सोरका में अतिवृष्टि से पेयजल लाइनें और पैदल रास्ते क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ऐसे में 60 से अधिक परिवारों के समक्ष पेयजल संकट हो गया है साथ ही आवाजाही का संकट भी बना है। उन्होंने जल संस्थान और प्रशासन से शीघ्र व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग की।
विज्ञापन

जिपंस बृजेश बिष्ट ने बताया कि बुधवार दोपहर से शाम तक हुई तेज बारिश से गदेरे उफान पर आ गए थे। गांव की पेयजल लाइनें गदेरों से होकर गुजरती हैं। गदेरा उफान पर आने से पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं और नल भी बह गए, जिससे इन गांवों के 60 से अधिक परिवारों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है और वे प्राकृतिक जलस्रोतों से पानी ला रहे हैं। कहा कि गदेरों में बने पानी के टैंक भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। साथ ही पैदल रास्तों का भी बुरा हाल है। खराब होने से लोगों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। रास्ते खराब होने से गाय, बैल भी जंगल में चराने नहीं जा पा रहे हैं। कहा कि अतिवृष्टि से सोरका तोक में लोगों के खेतों में मलबा भर गया है और कई खेत क्षतिग्रस्त भी हुए हैं। वहीं जल संस्थान के जेई मनमोहन राणा ने कहा कि जल्द पेयजल लाइन दुरुस्त कर दी जाएंगे। एसडीएम वैभव गुप्ता ने कहा कि राजस्व विभाग की टीम जल्द ही क्षति का आकलन करने जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed