फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Drinking water line broken in road debris

Chamoli News: सड़क के मलबे में टूटी पेयजल लाइन, एक किमी दूर से ढो रहे पानी

Tue, 18 Jul 2023 05:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 18 Jul 2023 05:08 PM IST
विज्ञापन
Drinking water line broken in road debris
दो साल से पानी के लिए तरस रहे हैं 100 परिवार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। निर्माणाधीन किमाणा-डुमक सड़क के मलबे से पेयजल योजना के पाइप क्षतिग्रस्त होने से जोशीमठ ब्लॉक के पोखनी और लांजी गांव में दो साल से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। ग्रामीण पानी के लिए करीब एक किलोमीटर दूर प्राकृतिक स्रोत से पानी भरकर ला रहे हैं लेकिन शिकायत के बाद भी पेयजल लाइन ठीक नहीं की गई।

पोखनी और लांजी गांव में 100 से अधिक परिवार रहते हैं। वर्ष 2021 में गांव के शीर्ष भाग में किमाणा-डुमक सड़क के लिए हिल कटिंग का काम हुआ। ग्राम प्रधान संदीप भंडारी ने बताया कि सड़क के मलबे से पेयजल लाइन कई जगहों पर क्षतिग्रस्त पड़ी है। ठेकेदार की ओर से मलबे के निस्तारण के लिए डंपिंग जोन भी नहीं बनाया गया है जिससे गांव के पैदल रास्ते भी टूट गए हैं। कई बार बीडीसी बैठक में यह समस्या उठाई गई लेकिन आज तक स्थिति जस की तस बनी है। इधर, पीएमजीएसवाई के ईई पीआर चमोली का कहना है कि ग्राम पंचायत की ओर से प्रस्ताव मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जल संस्थान के अधिकारियों से भी इस संबंध में बात की जाएगी। वहीं जल संस्थान के अधिशासी अभियंता संजय श्रीवास्तव का कहना है कि पेयजल लाइन का संयुक्त निरीक्षण करने के बाद पेयजल योजना का सुधारीकरण कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed