{"_id":"62e92bc9eb70e6348520844f","slug":"drinking-water-line-broken-due-to-road-debris-gopeshwar-news-drn418891836","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क के मलबे से टूटी पेयजल लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क के मलबे से टूटी पेयजल लाइन
विज्ञापन
जोशीमठ ब्लाक के लांजी-पोखनी गांव में पिछले एक सप्ताह से पेयजल लाइन ठप पड़ी है। गांव के शीर्ष भाग में निर्माणाधीन हेलंग-डुमक मार्ग के मलबे से पेयजल लाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त पड़ी है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 1970 में निर्मित पेयजल योजना को सड़क के मलबे ने खत्म कर दिया है। ऐसे में उनके समक्ष पेयजल की समस्या खड़ी हो गई है।
लांजी-पोखनी गांव में अभी 80 परिवार रहते हैं। पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीण अब जलस्रोतों से पानी भरकर ला रहे हैं। ग्राम प्रधान संदीप भंडारी का कहना है कि पीएमजीएसवाई की ओर से निर्माणाधीन हेलंग-डुमक-कलगोठ मार्ग के निर्माण के मलबे के निस्तारण के लिए क्षेत्र में कहीं भी डंपिंग जोन नहीं बनाया गया है और पहाड़ी से यहीं मलबा डाला जा रहा है जिससे गांव की पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। उन्होंने शीघ्र पेयजल लाइन के सुधारीकरण की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि मलबा गिरने से पिछले छह माह से पेयजल लाइन बार-बार क्षतिग्रस्त हो रही है। ग्रामीणों ने शीघ्र गांव में पेयजल सप्लाई की मांग उठाई।
सड़क से निकल रहे मलबे के निस्तारण के लिए डंपिंग जोन बनाया गया है। हो सकता है कुछ जगहों पर मलबा पेयजल लाइन के ऊपर गिर गया होगा। लांजी-पोखनी गांव की क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन का सुधारीकरण कार्य किया जाएगा। बुधवार को जेई को मौके पर भेजा जा रहा है। - परशुराम चमोली, अधिशासी अभियंता, पीएमजीएसवाई।