फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Drinking water crisis in Tharali for 14 days, water from donkeys

14 दिनों से थराली में पेयजल संकट, गदेरों से ला रहे पानी

Thu, 08 Oct 2020 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis in Tharali for 14 days, water from donkeys
14 दिन से राड़ीबगड़, केदारबगड़, कोटडीप व थराली बाजार में लोग पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। लोगों को कई किमी पैदल चलकर पिंडर नदी व गदेरों से पानी लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

व्यापार संघ अध्यक्ष संदीप रावत, उपाध्यक्ष प्रेमबल्लभ देवराड़ी, कुंदन सिंह, बलराम बहुगुणा, प्रीतम सिंह, भूपेंद्र सिंह, जीत सिंह, रमेश आदि ने जल संस्थान के अधिकारियों को ज्ञापन देकर समस्या के समाधान की मांग की। उन्होंने कहा कि पानी न आने से लोगों को हैंडपंपों पर लाइन लगानी पड़ रही है। कई बार रात 8 बजे तक भी पानी भरने का नंबर नहीं आ रहा है। अब हैंडपंप में भी पानी कम आने लगा है। वहीं, जल संस्थान के अवर अभियंता पंकज कुमार ने कहा कि थराली-डुंग्री मार्ग के चौड़ीकरण के कारण 300 मीटर पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। फिलहाल प्लास्टिक के पाइप लगाकर वैकल्पिक व्यवस्था करने की कोशिश की गई। सड़क खुदाई के दौरान प्लास्टिक के पाइप भी क्षतिग्रस्त हो गए। अब नए पाइप लगाने पर ही पेयजल की आपूर्ति सुचारु हो पाएगी। तब तक लोगों को टैंकरों से पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed