फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Drinking water crisis in Gopeshwar for two days

गोपेश्वर में पेयजल संकट, अमृत गंगा योजना की लाइन फटने और गाद भरने से आई समस्या

Sun, 12 Jul 2020 08:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis in Gopeshwar for two days
नगर क्षेत्र गोपेश्वर और आसपास के इलाकों में दो दिन से पेयजल किल्लत बनी हुई है। पहले लाइन चोक होने से पेयजल आपूर्ति बाधित रही। उसके बाद अमृत गंगा योजना की लाइन फट गई, जिससे रविवार को भी आपूर्ति नहीं हो पाई। विभाग का कहना है कि लाइन ठीक कर दी गई है, देर शाम तक सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

गोपेश्वर के ज्यादातर इलाके में अमृत गंगा योजना से ही पेयजल सप्लाई होती है। लेकिन बीते शुक्रवार को लाइन के स्रोत में अधिक पानी आने से पाइपों में गाद भर गई, जिससे लाइन चोक हो गई थी। जिसे ठीक किया लेकिन मंडल के पास ही लाइन फट गई। जिसके चलते पानी उससे आगे नहीं बढ़ पाया। रविवार को जल संस्थान के कर्मचारी लाइन की मरम्मत करने में जुटे रहे। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता प्रवीन कुमार सैनी का कहना है कि लाइन को ठीक कर दिया गया है। शाम तक नगर में पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

कुंभीचौड़ में हफ्तेभर से पानी की आपूर्ति ठप
कोटद्वार। जलसंस्थान की लापरवाही कुंभीचौड़ वार्ड के सैकड़ों पेयजल उपभोक्ताओं पर भारी पड़ रही है। क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से ट्यूबवेल फुंका हुआ है। गत पांच जुलाई को कुंभीचौड़ क्षेत्र को पेयजल आपूर्ति करने वाला एकमात्र ट्यूबवेल की मोटर फुंकने से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। स्थानीय निवासी जेपी पांथरी, बीरेंद्र सिंह रावत, दीपक पांडे, आरती पांथरी ने जलसंस्थान पर लोगों को पेयजल के लिए परेशान करने आरोप लगाया। एई बीआर चौधरी ने बताया कि उनको कुंभीचौड़ में पेयजल आपूर्ति ठप होने की जानकारी है। शीघ्र ट्यूबवेल की मरम्मत कर समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed