फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Dr. Kiran Purohit to be honored with Bharat Inspirational Award

भारत प्रेरणादायक पुरस्कार से सम्मानित होंगी डा. किरन पुरोहित

Wed, 12 Aug 2020 09:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Dr. Kiran Purohit to be honored with Bharat Inspirational Award
26 सालों से महिला सशक्तीकरण के लिए कार्य कर रहीं नंदा देवी महिला लोक विकास समिति की सचिव डा. किरन पुरोहित को भारत प्रेरणादायक महिला पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। दिल्ली की प्रतिष्ठित संस्था ड्रीम कैचर्स की ओर से यह सम्मान 23 अगस्त को अलग-अलग क्षेत्रों में सामाजिक कार्य कर रही देश की 100 महिलाओं को दिया जाएगा।
विज्ञापन

गोपेश्वर के सकंड गांव की डा. किरन पुरोहित ने वर्ष 1994 में नंदा देवी महिला लोक विकास समिति बनाई थी। तब से वे 3000 महिला समूहों का गठन कर चुकी हैं। इसके अलावा प्राकृतिक संसाधनों पर आजीविका संवर्द्धन कार्यक्रम, बाल श्रम, आपदा प्रबंधन और आदिवासी जनजाति के कल्याण के लिए कई योजनाओं का संचालन कर रही हैं। उन्होंने नाबार्ड के सहयोग से जिले के 33 कन्या विद्यालयों में सैनिटरी नेपकिन पैड की मशीन लगवाकर छात्राओं को विद्यालय में ही पैड मुहैया कराए। जनजाति क्षेत्र में ग्रामीणों की आजीविका संवर्द्धन के लिए जौनसार, भाबर क्षेत्र में लगभग 1500 सेब के बगीचे विकसित कराए। वे पर्यावरण संरक्षण पर जागरूकता अभियान भी चलाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed