{"_id":"58f0fe4f4f1c1bc342cf7b70","slug":"doors-and-shoots-did-the-bath-in-the-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोलियों और निशाणों ने किया नदी में स्नान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोलियों और निशाणों ने किया नदी में स्नान
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
Updated Fri, 14 Apr 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैसाखी पर्व के उपलक्ष्य में पिंडरघाटी के देवी-देवताओं की डोलियों ओर निशाणों ने पंती और कुलसारी में पिंडर नदी में स्नान किया। इसके साथ ही शनिवार से कई जगहों पर मेलों का आयोजन भी होगा।
विज्ञापन
शुक्रवार को कोब गांव से कोबेश्वर महादेव, मींग से मीगेंश्वर महादेव, माल से मालेश्वर महादेव तथा असेड़ से महामृत्युंजय महादेव की डोलियां और अन्य कई देवताओं के निशाण गाजे-बाजे, भंकोरों की नाद के साथ पंती में पिंडर नदी में स्नान के लिए पहुंचे। वहीं कुुलसारी में मेल्ठा, माल-बज्वाड़ से मलियाल देवता तथा मैटा-भटियाणा की कुंआरी देवी की उत्सव डोलियों ने भी गंगा स्नान किया।
विज्ञापन
उसके बाद कुलसारी की पौराणिक सिद्धपीठ कालिंका देवी मंदिर में विराजमान र्हुइं। देवी देवताओं के पश्वाओं ने श्रद्धालुओं को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया। इसके बाद सभी देवी देवता मंदिर की परिक्रमा कर अपने गंतव्य को रवाना हुए।
विज्ञापन
वहीं बैसाखी का मेला कोब, मींग तथा माल में 15 अप्रैल को होगा। 16 को खैनोली में, 17 को असेड़ में तथा 18 को मलियाल में होगा। 10 मई को कुआंरी मेले के साथ ही पिंडरघाटी में मेलों का समापन हो जाएगा।
भूमियाल त्यूंणा देवता को लगाया नए अनाज का भोग
बैसाखी के पर्व पर श्री बदरीनाथ धाम के डिमरी पुजारियों ने डिम्मर और नाकोट गांव की सीमा पर स्थित भूमियाल त्यूंणा देवता की पूजा कर उन्हें नए अनाज का भोग लगाया। पंडित हेमचंद्र डिमरी, संदीप डिमरी, राकेश चंद्र ने त्यूंणा देवता से संपूर्ण क्षेत्र की कुशलता की कामना की।
इस मौके पर रविंद्र खंडूड़ी, नरेश चंद्र खंडूड़ी, हरीश चंद्र डिमरी, शशिकांत डिमरी, शोभित, लक्की, बिन्नी सहित डिम्मर, नाकोट, नागों, रेखाल, बिरईधार आदि गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।