फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Doli of Ishta Devi of Badhan reached Beradhar village

Chamoli News: बधाण की ईष्ट देवी की डोली पहुंची बेराधार गांव

Fri, 13 Sep 2024 04:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 13 Sep 2024 04:05 PM IST
विज्ञापन
Doli of Ishta Devi of Badhan reached Beradhar village
फोटो
विज्ञापन

देवाल/कर्णप्रयाग। वेदनी से लौट रही बधाण की ईष्ट देवी नंदा की डोली शुक्रवार को बेराधार गांव पहुंची। यहां लोगों ने डोली की पूजा-अर्चना की और लोक जात यात्रा का परंपरागत स्वागत किया। शनिवार को लोकजात यात्रा गोठिंडा गांव पहुंचेगी।

शुक्रवार सुबह फस्र्वाण गांव, उलंग्राम में पूजा-अर्चना के बाद नंदा की लोकजात यात्रा हाटकल्याड़ी गांव पहुंची। यहां ग्रामीणों ने नंदा जागरों के साथ मां का स्वागत किया। देर शाम नंदा बेराधार गांव पहुंचीं। इस मौके पर प्रधान मनोज मिश्रा, पुष्कर फस्र्वाण, मान सिंह तुलेरा, जय सिंह नेगी, दिनेश मिश्रा, पुष्पा नेगी आदि मौजूद थे। वहीं कर्णप्रयाग के सिमली की चंडिका देवी ने बन्याथ यात्रा के तहत बसक्वाली गांव का भ्रमण किया और रात्रि विश्राम के लिए यात्रा सेनू गांव पहुंचीं। इस दौरान संजय चौहान, कुलदीप चौहान, मलक सिंह, देवेंद्र सिंह रावत, समीर मिश्रा मौजूद थे। वहीं ईड़ा बधाणी में नंदा पाती का आयोजन हुआ। मैखुरा गांव के चंडिका देवी मंदिर में नवरात्र अनुष्ठान का समापन हुआ। इस दौरान दिनेश मैखुरी, शांति प्रसाद, जगदंबा प्रसाद, दीपक मैखुरी, संजय मैखुरी और आशाराम मैखुरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed