फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Doli of fourth Kedar Rudranath left from Gopinath temple

गोपीनाथ मंदिर से रवाना हुई चतुर्थ केदार रुद्रनाथ की डोली

Tue, 17 May 2022 09:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 09:27 PM IST
विज्ञापन
Doli of fourth Kedar Rudranath left from Gopinath temple
गोपेश्वर के गोपीनाथ मंदिर से रवाना होती रुद्रनाथ भगवान की उत्सव डोली। - फोटो : GOPESHWAR
चतुर्थ केदार रुद्रनाथ भगवान की उत्सव डोली मंगलवार को गोपीनाथ मंदिर परिसर से अपने धाम के लिए रवाना हो गई। रात्रि प्रवास के लिए डोली ल्वींठी बुग्याल पहुंच गई है। 19 मई को ब्रह्ममुहुर्त में पांच बजे वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खोले जाएंगे।
विज्ञापन

शीतकाल में छह माह रुद्रनाथ जी गोपेश्वर के गोपीनाथ मंदिर में विरोजमान होते हैं और ग्रीष्मकाल में छह माह सुदूर बुग्याल क्षेत्र में स्थित मंदिर में श्रद्धालुओं को दर्शन देते हैं। मंगलवार को तड़के से ही रुद्रनाथ और गोपीनाथ भगवान की विशेष पूजा हुई। सुबह नौ बजे पंच पूजा संपन्न होने के बाद सुबह 10 बजे रुद्रनाथ की डोली ने अपने धाम के लिए प्रस्थान किया। इस बार रुद्रनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की जिम्मेदारी आचार्य पंडित हरीश भट्ट को मिली है। रुद्रनाथ डोली प्रस्थान के दौरान गोपीनाथ मंदिर परिसर में भारी संख्या में श्रद्घालु और तीर्थयात्री पहुंचे हुए थे। इस दौरान जय गोपीनाथ, जय रुद्रनाथ के जयकारों से गोपीनाथ की नगरी गुंजायमान हो उठी। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष अनसूया प्रसाद भट्ट ने बताया कि रुद्रनाथ मंदिर में भोलेनाथ के मुख के दर्शन होते हैं। यात्राकाल में तीर्थयात्री 24 किलोमीटर की दुर्गम पैदल दूरी तय कर रुद्रनाथ मंदिर पहुंचते हैं। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रेम बल्लभ भट्ट, पंडित प्रयाग दत्त भट्ट, डा. अरविंद भट्ट, आचार्य महादेव प्रसाद भट्ट, शांति प्रसाद, क्रांति भट्ट भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

पिकनिक के लिए न आएं रुद्रनाथ
रुद्रनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी हरीश भट्ट ने कहा कि रुद्रनाथ मंदिर समुद्रतल से 2290 मीटर की ऊंचाई पर सुरम्य बुग्यालों के मध्य स्थित है। रुद्रनाथ भगवान के दर्शनों के लिए आस्थावान तीर्थयात्री 24 किमी की पैदल दूरी पार कर पहुंचते हैं, लेकिन कई घुमक्कड़ युवा पिकनिक मनाने के उद्देश्य से यहां पहुंचते हैं। कई युवा बुग्यालों में शराब पीकर हुड़दंग मचाते हैं। उन्होंने रुद्रनाथ व बुग्यालों की पवित्रता को बनाए रखने की अपील की। पुजारी ने वन विभाग से अपील की कि रुद्रनाथ ट्रेक पर प्रवेश करने से पहले प्रत्येक व्यक्ति की गहनता से चेकिंग की जाए। तीर्थयात्रियों को सीमित संख्या में ही रुद्रनाथ भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed