{"_id":"6a86de55d2ad845ff208b48d","slug":"dogs-bit-two-more-people-people-are-carrying-sticks-for-protection-gopeshwar-news-c-48-1-kpg1001-126022-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: कुत्तों ने दो और लोगों को काटा, सुरक्षा के लिए लोग डंडा लेकर घूम रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: कुत्तों ने दो और लोगों को काटा, सुरक्षा के लिए लोग डंडा लेकर घूम रहे
Thu, 20 Aug 2026 04:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 20 Aug 2026 04:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फॉलोअप
तीन दिन में 11 लोगों पर हो चुके हैं हमले, प्रशासन और डीडीआरएफ ने संभाला मोर्चा
कुत्तों को पकड़ने के लिए टीम लगातार कर रही क्षेत्र में गश्त
संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणबगड़। बाजार क्षेत्र में लावारिस कुत्तों की दहशत थमने का नाम नहीं ले रही है। बृहस्पतिवार को सुबह की सैर पर निकले दो लोगों पर कुत्ते ने हमला कर जख्मी कर दिया। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया और एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगाए गए। इस तरह अब तक तीन दिनों में 11 लोगों को लावारिस कुत्ते काट चुके हैं। वहीं लोग हाथों में डंडा लेकर बाजार जा रहे हैं। वहीं प्रशासन, पुलिस, डीडीआरएफ और पशुपालन विभाग भी लगातार निगरानी में लगा हुआ है।
बृहस्पतिवार सुबह घूमने निकले लोदला गांव के नरेंद्र सिंह रावत, कोठा गांव के नीरज पुरोहित पर लावारिस कुत्ते ने हमला कर उनके दोनों हाथों को जख्मी कर दिया। वहीं कुत्तों की दहशत के कारण गांवों से लोगों का नारायणबगड़ बाजार में आना-जाना बहुत कम हो गया है और जो लोग आ भी रहे हैं वे अपनी सुरक्षा के लिए हाथों में डंडा लेकर चल रहे हैं। ऐसे में समूचे बाजार क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है। लावारिस कुत्तों को पकड़ने के लिए डीडीआरएफ की टीम लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है। एसडीएम यशवीर सिंह, तहसीलदार राजेंद्र सिंह बिष्ट ने भी नारायणबगड़ बाजार का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। अब तक 20 से अधिक लावारिस कुत्तों को पकड़ कर उन्हें वैक्सीन लगाई जा चुकी है। डीडीआरएफ, पशुपालन विभाग की मदद से वैक्सीन लगाने का अभियान जारी है। वहीं कुत्तों के बढ़ते हमलों को देखते हुए नारायणबगड़ और नलगांव के 10 विद्यालय बंद रहे। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत ने बताया कि सभी विद्यालयों में ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई के आदेश दिए गए हैं।