{"_id":"64944dcf57ef62d0b90be4a4","slug":"doctors-staff-connected-water-connection-hospital-in-rooms-gopeshwar-news-c-5-1-drn1032-183627-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: डॉक्टर और स्टाफ ने अपने कमरों में जोड़ लिया अस्पताल का पेयजल कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: डॉक्टर और स्टाफ ने अपने कमरों में जोड़ लिया अस्पताल का पेयजल कनेक्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएचसी जोशीमठ में तीन दिनों से तो छह माह से पोस्टमार्टम हाउस में नहीं आ रहा पानी
जल संस्थान के अधिकारियों ने किया अस्पताल का निरीक्षण तो पता चला स्थिति का
बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब यात्रा के मुख्य पड़ाव जोशीमठ में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पेयजल किल्लत बनी हुई है। यहां के पानी का कनेक्शन डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ ने अपने कमरों के कनेक्शन में जोड़ लिया है। ऐसे में छह माह से पोस्टमार्टम हाउस में पानी नहीं आ रहा है तो मुख्य चिकित्सालय भवन में तीन दिनों से पेयजल सप्लाई ठप पड़ी है। ऐसे में मरीजों को पीने के पानी के लिए तक भटकना पड़ रहा है। जब जल संस्थान के अधिकारियों ने अस्पताल का निरीक्षण किया तो स्थिति का पता चला।
इन दिनों तीर्थयात्रा का संचालन होने से जोशीमठ अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। ऐसे में पानी की खपत भी अधिक हो रही है लेकिन अस्पताल के वार्डों में पानी की सुचारु सप्लाई न होने से मरीज परेशान हो रहे हैं। सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गौतम ने जल संस्थान के सहायक अभियंता को पत्र भेजकर अस्पताल में पेयजल सप्लाई सुचारु करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रसव कक्ष, पोस्टमार्टम कक्ष और मुख्य अस्पताल भवन में पानी की सप्लाई ठप है जिससे सफाई कर्मचारियों को प्रसव कक्ष में साफ-सफाई करने में दिक्कतें आ रही हैं। बाहर से पानी मंगाकर काम चलाया जा रहा है। इधर, जल संस्थान के सहायक अभियंता अरुण गुप्ता ने जब टीम के साथ अस्पताल की पेयजल लाइन का निरीक्षण किया तो पाया कि पानी की सप्लाई डॉक्टर और अस्पताल के स्टाफ के कमरों में हो रही है। उन्होंने अस्पताल का कनेक्शन अपने यहां जोड़ लिया है। अरुण गुप्ता ने बताया कि अस्पताल प्रशासन को दूसरा कनेक्शन लेने के लिए कहा गया है। ताकि पानी की नियमित सप्लाई हो सके।