फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   'Do farming with new technology to increase production'

तीन दिवसीय महिला कृषकों का प्रशिक्षण शिविर समाप्त

Fri, 08 Apr 2022 09:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 09:30 PM IST
विज्ञापन
'Do farming with new technology to increase production'
कृषि विज्ञान केंद्र ग्वालदम में तीन दिवसीय महिला कृषकों के प्रशिक्षण शिविर में 40 महिला कृषकों को मुर्गी पालन, पशुपालन और डेयरी उद्योग से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। वैज्ञानिक डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद अटारी की ओर से इस माह पांच प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. हिना कौसर ने खेती में होने वाली समस्याओं के समाधान की विधि बताई। उन्होंने कहा कि उत्पादन बढ़ाने के लिए नई तकनीक से खेती करनी जरूरी है। साथ ही मुर्गी पालन और पशुपालन से भी महिला कृषक अच्छी आमदनी प्राप्त कर सकते हैं। वैज्ञानिक डीसी काला ने कहा कि पशुपालन में संतुलित आहार और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है, जिससे पशु बीमार न पड़ें। वैज्ञानिक गिरीश जोशी ने कहा कि जैविक उत्पादन से हम अपनी आर्थिकी को मजबूत बना सकते हैं। इस अवसर पर महिला किसान लक्ष्मी देवी, तुलसी देवी, हेमा देवी, पुष्पा देवी, कमला देवी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed