फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Do development work in border area with mutual harmony: DM

आपसी सामंजस्य से करें सीमा क्षेत्र में विकास कार्य : डीएम

Tue, 14 Dec 2021 09:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 09:45 PM IST
विज्ञापन
Do development work in border area with mutual harmony: DM
गोपेश्वर सभागार में सेना, बीआरओ व आईटीबीपी के अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम हिमांशु खुराना। - फोटो : GOPESHWAR
चमोली जिले से लगी भारत-चीन सीमा क्षेत्र में विकास कार्यों और सुरक्षा प्रकरणों को लेकर जिलाधिकारी ने आर्मी, आईटीबीपी, बीआरओ सहित अन्य विभागों की बैठक ली। डीएम ने कहा कि आर्मी और आईटीबीपी सहित सभी विभाग आपसी तालमेल बनाकर सीमा क्षेत्र के विकास कार्यों को आगे बढ़ाएं। जरूरत पड़ने पर एक दूसरे को पूरा सहयोग दें, तभी हम सीमा क्षेत्र में बेहतर काम कर सकते हैं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में सीमा क्षेत्र की अग्रिम चौकियों तक सड़क, स्वास्थ्य, बिजली सहित अन्य सुविधाओं पर चर्चा हुई। आईटीबीपी की ओर से अग्रिम चौकियों के निकट चार एकड़ जमीन की डिमांड पर डीएम ने प्रस्ताव देने के निर्देश दिए। आईटीबीपी जोशीमठ की ओर से अग्रिम चौकियों तक विद्युतीकरण के लिए ग्रिड कनेक्शन की डिमांड पर डीएम ने यूपीसीएल को इसी सप्ताह संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश दिए। रिमखिम और लोअर रिमखिम में पेयजल व्यवस्था के लिए जल निगम को शीघ्र संशोधित आगणन तैयार करने के लिए कहा। रिमखिम एवं लपथल वैली में पर्यटन विकास के लिए इनर लाइन परमिशन और पुराने किंगरी-बिगरी ट्रेक रूट को विकसित करने के लिए आईटीबीपी को कार्यदायी संस्था नामित करते हुए सुझाव देने के लिए कहा। डीएम ने आर्मी और आईटीबीपी के अधिकारियों से कहा कि सेना के माध्यम से सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास के लिए जो भी कार्य किए जा सकते हैं उसकी सूची उपलब्ध कराएं। बैठक में सीडीओ वरुण चौधरी, एडीम हेमंत कुमार वर्मा, एडीएम कुमकुम जोशी, सीओ पुलिस धन सिंह तोमर सहित आर्मी, आईटीबीपी, ग्रीफ, आईबी, एलआईयू सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed