{"_id":"68120ea7e381ef63c90635ae","slug":"dm-did-wheat-crop-cutting-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-112117-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: डीएम ने की गेहूं की क्राॅप कटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: डीएम ने की गेहूं की क्राॅप कटिंग
Wed, 30 Apr 2025 05:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 30 Apr 2025 05:21 PM IST
विज्ञापन
फोटो
गोपेश्वर। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बुधवार को क्षेत्रपाल गांव में गेहूं की क्रॉप कटिंग का निरीक्षण किया। उन्होंने महिलाओं के साथ गेहूं की कटाई भी की। डीएम ने काश्तकारों को कृषि विभाग की योजनाओं, नई तकनीकी व कृषि उपकरणों के बारे में भी जानकारी दी।
राजस्व विभाग ने बुधवार को क्षेत्रपाल गांव में विवेक सिंह असवाल के खेत में 30 वर्ग मीटर का प्लाट बनाकर क्राॅप कटिंग की। इसमें 7.6 किलो गेहूं की बालियां निकलीं। इसका बीज निकालकर 15 दिन सुखाने के बाद तोला जाएगा, उसी आधार पर इस क्षेत्र में गेहूं के उत्पादन की गणना की जाएगी। क्राॅप कटिंग का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम ने महिलाओं के साथ गेहूं की कटाई भी की। इस दौरान नायब तहसीलदार दीपशिखा, राजस्व निरीक्षक दलबीर सिंह चौहान, राजस्व उपनिरीक्षक संदीप बिष्ट, अपर सांख्यिकी अधिकारी कुसुम बिष्ट, सहायक कृषि अधिकारी मनोज राणा, फसल बीमा अधिकारी रश्मि आदि मौजूद रहे। संवाद