{"_id":"6141f4a08ebc3ea804183a68","slug":"district-panchayat-president-slams-the-rock-on-the-ground-karnpryag-news-drn39044384","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने शिलापट जमीन पर पटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने शिलापट जमीन पर पटका
विज्ञापन
नारायणबगड़ के नंदा देवी अन्नपूर्णा मठ पैतोली का टूटा हुआ शिलापट्ट।
- फोटो : KARNPRYAG
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदा देवी अन्नपूर्णा मठ पैतोली में नंदा महोत्सव के दौरान जिला योजना से निर्मित धर्मशाला के लोकार्पण को लेकर थराली विधायक मुन्नी देवी शाह और जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण रावत में ठन गई। विधायक ने लोकार्पण कर दिया था, लेकिन जिपं उपाध्यक्ष ने गुस्से में आकर शिलापट को जमीन पर पटक दिया और शिलापट्ट टूट गया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से लोग हतप्रभ रह गए। दोनों जनप्रतिनिधि एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।
बुधवार को पैतोली में आयोजित नंदा महोत्सव में आयोजनकर्ताओं की ओर से थराली विधायक मुन्नी देवी शाह और जिपं उपाध्यक्ष लक्ष्मण रावत को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम में पहले पहुंचीं विधायक मुन्नी देवी शाह ने नवनिर्मित धर्मशाला का लोकार्पण किया। तभी वहां पहुंचे जिपं उपाध्यक्ष लक्ष्मण रावत की नजर जैसे ही शिलापट्ट पर लिखे विधायक के नाम पर पड़ी तो वे गुस्से से आग बबूला हो उठे और उन्होंने शिलापट्ट को जमीन पर पटक दिया। उन्होंने मंच से कहा कि वर्ष 2020 में जिपं उपाध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने जिला योजना से अन्नपूर्णा मठ पैतोली में धर्मशाला के निर्माण की पैरवी की और जिसका निर्माण ग्रामीण निर्माण विभाग ने किया। अब थराली विधायक उनके कार्य को अपनी उपलब्धि बताकर अपने नाम की शिलापट्ट लगवा रही हैं। उन्होंने ये भी कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों के विकास कार्यों को जबरन अपने नाम करने के लिए विधायक अधिकारियों पर दबाव डाल रही हैं, जिसका वे शीघ्र खुलासा करेंगे।
वहीं, विधायक मुन्नी देवी शाह ने कहा कि इस कार्य के लिए जिला योजना में प्रस्ताव रखा गया था। विधायक होने के नाते लोकार्पण करने का पहला हक विधायक का बनता है। जिपं ने शिलापट तोड़कर सरकारी संपत्ति का नुकसान किया है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। इस मामले में कार्रवाई करूंगी।