फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   PM Modi Badrinath Visit: District administration engaged in preparations for Prime Minister Modi's program

PM Modi Badrinath Visit: पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, खुफिया तंत्र व पुलिस अलर्ट

Mon, 17 Oct 2022 01:33 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 17 Oct 2022 01:33 AM IST
सार

जिलाधिकारी के साथ ही अन्य अधिकारियों ने बदरीनाथ धाम में प्रधानमंत्री कार्यक्रम के कार्यक्रम स्थल, मंदिर दर्शन, माणा गांव, मास्टर प्लान के कार्यों के निरीक्षण का रूट, जनसभा स्थल, मंच संचालन, वीआईपी व वीवीआईपी के लिए आवास व्यवस्था की तैयारियों का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
PM Modi Badrinath Visit: District administration engaged in preparations for Prime Minister Modi's program
बदरीनाथ में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

बदरीनाथ धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए रविवार को जिलाधिकारी हिमांशु खुराना के साथ ही जिला स्तरीय अधिकारियों ने बदरीनाथ धाम में संभावित कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। बदरीनाथ धाम में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान हेलीकॉप्टर सेवा बंद रखी जाएगी।

विज्ञापन


बदरीनाथ से लेकर माणा गांव तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस जवानों की तैनाती रहेगी। जिलाधिकारी के साथ ही अन्य अधिकारियों ने बदरीनाथ धाम में प्रधानमंत्री कार्यक्रम के कार्यक्रम स्थल, मंदिर दर्शन, माणा गांव, मास्टर प्लान के कार्यों के निरीक्षण का रूट, जनसभा स्थल, मंच संचालन, वीआईपी व वीवीआईपी के लिए आवास व्यवस्था की तैयारियों का निरीक्षण किया। धाम में योजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास भी होंगे। बताया जा रहा है कि 18 अक्तूबर को पीएमओ की टीम द्वारा जिला प्रशासन व जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर खुफिया तंत्र और पुलिस अलर्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बदरीनाथ धाम के संभावित कार्यक्रम को लेकर खुफिया तंत्र और पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। जोशीमठ से लेकर बदरीनाथ धाम तक होटल, धर्मशाला, लॉज के साथ ही दुकानों में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में सभी होटलों में बुकिंग काउंटर पर रजिस्टर खंगाले जा रहे हैं। संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी ली जा रही है। यदि कोई तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम में दो दिन से अधिक दिन तक रुक रहा है तो उसकी सूचना थाना पुलिस को दी जा रही है। साथ ही वाहनों की चेकिंग भी शुरू कर दी गई है। जोशीमठ, पांडुकेश्वर, गोविंदघाट और बदरीनाथ धाम में जोनल और सेक्टर अधिकारियों को रात्रि चेकिंग के भी निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed