फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Displace all the families of disaster affected Dharkot

Chamoli News: आपदा प्रभावित धारकोट के सभी परिवारों को विस्थापित करें

Thu, 13 Feb 2025 10:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 13 Feb 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Displace all the families of disaster affected Dharkot
गोपेश्वर। तहसील चमोली के अंतर्गत भू-धंसाव प्रभावित ग्राम धारकोट के सेमार व घेरवा तोक के ग्रामीणों ने सभी को विस्थापन कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने सिर्फ सात परिवारों को ही विस्थापन की श्रेणी में रखा है जबकि दोनों तोकों में 34 परिवार निवास रहते हैं जो भू-धंसाव की जद में हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने इस संबंध में डीएम को ज्ञापन साैंपा। बताया कि बरसात में सेमार व घेरवा तोक में भारी भू-धंसाव होने से सभी आवासीय भवन इसकी जद में आ गए। राजस्व उपनिरीक्षक व सहायक भू-वैज्ञानिक ने आठ नवंबर 2024 को गांव का भ्रमण किया जिसमें वहां रहने वाले सभी परिवारों को अन्यत्र रहने की सलाह दी, साथ ही भविष्य में सभी परिवारों के विस्थापन करने का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन


मगर 10 फरवरी को भूमि चयन के लिए पहुंची टीम ने सिर्फ सात परिवारों को ही चुना। इससे अन्य प्रभावित परिवारों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि सेमार में 22 और घेरवा में 12 परिवार रहते हैं। सभी को विस्थापन में शामिल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन सौंपने वालों में महेंद्र सिंह, सोबन सिंह, कमल सिंह, रणवीर सिंह, जय सिंह, कमल सिंह गुसाईं, विश्वनाथ सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed