फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Discussion on amendment and rescheduling of polling places

मतदेय स्थलों के संशोधन व पुनर्निर्धारण पर हुई चर्चा

Wed, 18 Aug 2021 07:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 07:08 PM IST
विज्ञापन
Discussion on amendment and rescheduling of polling places
चमोली जिला प्रशासन ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जिले के विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी हेमंत वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में मतदेय स्थलों के संशोधन, परिवर्तन, पुनर्निर्धारण, मतदेय स्थलों के शत प्रतिशत भौतिक सत्यापन तथा फोटोयुक्त विधानसभा निर्वाचक नामावली को लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जिले की सभी तहसील और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले 1200 से अधिक मतदाता वाले मतदेय स्थलों के पुनर्निर्धारण के प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे। उन्होंने सभी राजनैतिक दलों से तीनों विधानसभा क्षेत्रों के समस्त मतदेय स्थलों पर अपने संगठन के बीएलए की नियुक्ति करने तथा उनकी सूची निर्वाचन कार्यालय को भी उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने कहा कि इस बार नए मॉडल की ईवीएम का चुनाव में उपयोग किया जाएगा। इस मौके पर सीपीआई की जिला कमेटी के सदस्य ज्ञानेंद्र खंतवाल, कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रविंद्र सिंह नेगी, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक भट्ट, नगर अध्यक्ष संजय कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी दिनेश सिंह और सपा के प्रदेश सचिव डीएन नैनवाल सहित कई अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed