फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Disaster-affected families of Nandanagar to hold protest rally on 13th

Chamoli News: नंदानगर के आपदा प्रभावित परिवार 13 को निकालेंगे आक्रोश रैली

Wed, 06 May 2026 06:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 06 May 2026 06:07 PM IST
विज्ञापन
Disaster-affected families of Nandanagar to hold protest rally on 13th
गोपेश्वर। नंदानगर के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में अभी तक कोई भी कार्य नहीं होने पर आपदा प्रभावितों में सरकार के खिलाफ नाराजगी है। इसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता ने आपदा प्रभावितों के साथ 13 मई को नंदानगर में आक्रोश रैली निकालेंगे। कांग्रेस ने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने कहा कि आपदा के बाद से अभी तक विस्थापन, पुनर्वास व अन्य पुनर्निर्माण के कार्य नहीं हो पाए हैं। फाली कुंतरी, कुंतरी सरपाणी, धुर्मा, सेरा सहित अन्य प्रभावित क्षेत्रों में लोग आपदा के आठ माह बाद भी परेशान हैं। नंदानगर का मुख्य बाजार लक्ष्मी मार्केट के ऊपर कुंवर कॉलोनी, एसटी बस्ती में पिछले साल भू-धंसाव हुआ था वहां भी कोई कार्य नहीं हुआ। उन्होंने क्षेत्र में जल्द से जल्द पुनर्निर्माण व विस्थापन सहित अन्य कार्य करवाने की मांग की है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आपदा प्रभावित परिवारों के साथ 13 मई को नंदानगर में आक्रोश रैली निकालेगी और प्रदर्शन करेंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेश डिमरी, ब्लॉक अध्यक्ष महिपाल सिंह रावत, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष उषा रावत और पुष्पेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed