फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Diploma Pharmacist Association warned of strike

डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने दी हड़ताल की चेतावनी

Thu, 21 Oct 2021 07:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
Diploma Pharmacist Association warned of strike
डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की विभिन्न मांगों को लेकर दो घंटे का कार्य बहिष्कार बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। एसोसिएशन ने चेतावनी दी यदि 26 अक्तूबर तक उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो वह आंदोलन को उग्र करते हुए हड़ताल शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष एसएल कोठियाल ने बताया कि 12 अक्तूबर से संगठन सुबह आठ से दस बजे तक दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर रहा है, लेकिन सरकार उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने फार्मासिस्ट संवर्ग का पुनर्गठन कर पदोन्नति के पद सृजित करना, एसीपी में पदोन्नति के पद का वेतनमान देने, पूर्व की भांति 10, 16 और 26 साल में एसीपी का लाभ देने, पुरानी पेंशन बहाली, प्रदेश की विषम भौगोलिक परिस्थिति को देखते हुए पदों में वृद्धि करने, स्थानांतरण एक्ट को सभी कार्मिकों में समान रूप से लागू करने आदि की मांग उठाई। कार्य बहिष्कार करने वालों में जिला महामंत्री प्रदीप रावत, संरक्षक एसडी देवराड़ी, अनिल नेगी, सुंदर नेगी, अयोध्या प्रसाद पुरी, सुरजीत सिंह और बलवीर सिंह नेगी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed